Home Sports T20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे जोस बटलर? इंग्लैंड के हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट

T20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे जोस बटलर? इंग्लैंड के हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट

0
T20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे जोस बटलर? इंग्लैंड के हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट

[ad_1]

हाइलाइट्स

जोस बटलर को द हंड्रेड के दौरान चोट लगी थी.
इंग्लैंड टीम के हेड कोट ने बटलर की इंजरी को लेकर अपडेट दिया है.

नई दिल्ली. इंग्लैंड टीम के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) पिछले कुछ समय से चोट से जूझ रहे हैं. इसके बावजूद टी20 वर्ल्ड (T20 World Cup) कप से पहले फैंस की नजरें उनपर बनी हुई हैं. वर्ल्ड कप शुरू होने में दो हफ्ते से भी कम समय बचा है. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल है कि दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट की शुरुआत तक फिट हो जाएंगे या नहीं.

जोस बटलर द हंड्रेड के दौरान चोट का शिकार हो गए थे. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके मैदान में उतरने की उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन चोट के कारण बटलर इस सीरीज से भी चूक गए. 32 वर्षीय की इंजरी टीम के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है. इंग्लैंड टीम के हेड कोच मैथ्यू मॉट ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले जोस बटलर की इंजरी को लेकर अपडेट दिया है.

जसप्रीत बुमराह की जगह ये 2 गेंदबाज जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया, एक तो वर्ल्ड कप में ले चुका है हैट्रिक

हार्दिक पंड्या ने जसप्रीत बुमराह को दिया दिल छू लेने वाला मैसेज, कहा- मेरे जस्सी तुम…

‘वह वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाएंगे’- मैथ्यू मॉट
इंग्लैंड के हेड कोच ने बटलर को लेकर कहा, ‘अगर बटलर पूरी तरह से फिट हैं, तो वह निश्चित रूप से कीपिंग करने की सोचेंगे. उन्होंने स्पष्ट रूप से कुछ समय के लिए ऐसा किया है. उन्हें द हंड्रेड के रूप में इसका एक अलग पक्ष देखने का अवसर मिला. जोस रूढ़िवादी रहे हैं. वह वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाएंगे.’

उन्होने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि जब आपके पास मैदान में मोईन और स्टोक्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी होते हैं, तो आप नेतृत्व के भार को थोड़ा सा कम कर सकते हैं। उन्हें लगता है कि ग्राउंड पर उनके लिए यह सबसे अच्छा रहेगा. टूर्नामेंट की शुरुआत में वह यही करने जा रहे हैं.’

Tags: England, Jos Buttler, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here