[ad_1]

भारतीय टीम
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला टी20 विश्व कप के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। महिला टी20 विश्व कप का आठवां संस्करण अगले साल 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में खेला जाना है। यह टूर्नामेंट 10 टीमों के बीच खेला जाएगा।
पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 12 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले भारत को बांग्लादेश में जारी महिला एशिया कप में सात अक्तूबर को भी पाकिस्तान का सामना करना है। एशिया कप के बाद यह दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला होगा। पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत को पहला मैच पाकिस्तान से खेलना है।
![]()
भारतीय टीम
[ad_2]
Source link
