[ad_1]
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का 3डी टीजर आज जारी होने वाला है। जब से श्री राम की नगरी अयोध्या में ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म का 2डी टीजर जारी किया गया है, तभी से मेकर्स को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म के पोस्टर जारी होने के बाद से ही फिल्म में प्रभास और सैफ अली खान के लुक को ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं फिल्म के रिलीज से पहले ही मेकर्स और स्टारकास्ट द्वारा की गई गलतियों की वजह से फिल्म के फ्लॉप होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। आखिर वो कौन-सी गलतियों हैं, जिसकी वजह से 500 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ठप पड़ सकती है? फिल्म के मेकर्स ने ऐसा क्या किया कि प्रभास फ्लॉप की हैट्रिक लगा सकते हैं? आइए जानते हैं…
VFX के नाम पर धोखा
दर्शक, आदिपुरुष के लिए काफी उत्साहित थे। ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज के बाद से, दर्शकों की उम्मीद और बढ़ गई। लेकिन, फिल्म के टीजर ने दर्शक निराश हो गए। इसकी मुख्य वजह फिल्म का वीएफएक्स है। फिल्म के VFX इतने ज्यादा खराब हैं कि इन्हें VFX की नहीं धोखा कहा जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि यह किसी कार्टून या एनिमेशन मूवी से भी खराब है।
वायरल हो रहा सैफ अली खान का बयान
सोशल मीडिया पर सैफ अली खान का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सैफ यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह अपने बच्चे का नाम राम नहीं रख सकते। उन्होंने कहा कि वह तैमूर या कोई ऐसा नाम रखने में सहज मेहसूस करेंगे। बता दें कि यह बयान आदिपुरुष की रिलीज से पहले सामने आया था। लेकिन, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स इसे शेयर कर फिल्म का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं।
प्रभास का लुक
राम का किरदार निभाकर कई सितारे अमर हो गए। इसमें सबसे बड़ा नाम अरुण गोविल का है, जिनके सामने आज भी जनता आदर से झुकती है। लेकिन प्रभास का लुक और उनकी एक्टिंग दर्शकों के दिलों में झाप नहीं छोड़ पाई। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
सैफ अली खान का रावण वाला लुक
आदिपुरुष में सैफ अली खान का लुक विवादों की वजह बना हुआ है। सोशल मीडिया पर यूजर्स रावण के लुक पर सवाल उठा रहे हैं। नेटिजन्स का कहना है कि यह रावण नहीं बल्कि अलाउद्दीन खिलजी लग रहे हैं।
[ad_2]
Source link