Home Sports भारतीय युवा टी20 वर्ल्ड कप में मचा सकता है कोहराम, ICC ने बताए 5 खिलाड़ियों के नाम

भारतीय युवा टी20 वर्ल्ड कप में मचा सकता है कोहराम, ICC ने बताए 5 खिलाड़ियों के नाम

0
भारतीय युवा टी20 वर्ल्ड कप में मचा सकता है कोहराम, ICC ने बताए 5 खिलाड़ियों के नाम

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार खेला जा रहा है टूर्नामेंट
कंगारू टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है

नई दिल्ली. आईसीसी (ICC) मेगा इवेंट के लिए तैयार है. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के 8वें सीजन के मुकाबले 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहा है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई में टीम इंडिया यहां अच्छा प्रदर्शन करने को तैयार है. टीम को 15 साल से खिताब का इंतजार है. भारत ने एकमात्र बार 2007 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इस बीच आईसीसी ने उन 5 युवाओं के नाम बताए हैं, जो वर्ल्ड कप में छाप छोड़ सकते हैं. इसमें भारत के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का नाम भी शामिल है. आइए आपको बताते हैं आखिर वे कौन से खिलाड़ी हैं, जो बेहतरीन प्रदर्शन करने को तैयार हैं.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में अच्छी शुरुआत की है. 23 साल के इस गेंदबाज ने 13 टी20 इंटरनेशनल में 20 की औसत से 19 विकेट झटके हैं. इकोनॉमी 8 के लगभग की है. उन्होंने आईपीएल 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करके भारतीय टीम में जगह बनाई थी. वे नई और पुरानी दोनों गेंद से अपना प्रभाव छोड़ने में माहिर हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले 2 मैच में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. ऐसे में उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए प्लेइंग-11 में जगह मिलना तय है.

19 साल के नसीम भी पीछे नहीं
पाकिस्तान के 19 साल के तेज गेंदबाज नसीम शाह से भी आईसीसी को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. एशिया कप में शाहीन अफरीदी की जगह उन्हें मौका मिला और उन्होंने अपनी छाप छोड़ी. उन्होंने अब तक 6 ही टी20 इंटरनेशनल के मुकाबले खेले हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 2 छक्के लगाकर पाकिस्तान को बल्ले से भी रोमांचक जीत दिलाई थी. वे टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड में होने वाली ट्राई सीरीज में भी अपनी प्रभाव छोड़ना चाहेंगे.

भारतीय टीम ने एशिया कप में लगाई जीत की हैट्रिक, जेमिमा ने खेली एक और आक्रामक पारी

इसके अलावा साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स पर भी सबकी नजर है. उन्होंने अब तक 8 ही टी20 इंटरनेशनल के मुकाबले खेले हैं. लेकिन 22 साल के इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 213 का है. अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारुकी और यूएई के बल्लेबाज वी अरविंद टूर्नामेंट भी कमाल कर सकते हैं.

Tags: Arshdeep Singh, Australia, ICC, Naseem Shah, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here