[ad_1]
प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर जारी हो गया है। 100 सेकंड के इस टीजर में मेकर्स ने 10 ऐसी गलतियां कर डाली हैं जिनकी वजह से फिल्म को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं 500 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बायकॉट गैंग के निशाने पर भी आ गई है। टीजर के जारी होने के बाद से ही इसके बहिष्कार की मांग उठने लगी है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इस फिल्म में ऐसा क्या है जिसकी वजह से इसे इतना ट्रोल किया जा रहा है? दरअसल, मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा की थी कि यह फिल्म महर्षि वाल्मिकी की रामायण पर आधारित है। लेकिन टीजर में जो दिखाया गया है उस जिक्र कभी किसी हिंदू शास्त्र या लोककथाओं में नहीं किया गया है। यहां देखिए सबूत…
फिल्म के टीजर ने दर्शकों को निराश कर दिया। इसकी मुख्य वजह फिल्म के वीएफएक्स हैं। फिल्म के VFX इतने ज्यादा खराब हैं कि इन्हें VFX नहीं धोखा कहा जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि यह किसी कार्टून या एनिमेशन मूवी से भी खराब हैं।
A new promotional poster for ‘Adipurush’ is out. From what angle does this look like Ravan? They continue to either distort or mock Hinduism in every movie. Then ask why people are boycotting them. pic.twitter.com/kOUEOnjzEw
— Kavita (@Sassy_Hindu) October 3, 2022
फिल्म में प्रभास के लुक पर भी विवाद हो रहा है। आदिपुरुष में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे प्रभास पैरों में खड़ाऊ नहीं बल्कि सैंडिल पहने नजर आ रहे हैं।
मूवी में श्रीराम और सीता माता की ड्रेस और लुक पर भी सवाल उठा रहे है। बता दें कि टीजर में सीता का किरदार निभा रही कृति सेनन की झलक देखने को मिली है। इसमें उनके पहनावे को देख लोग भड़क गए हैं। लोगों का कहना है कि स्त्री व पतिव्रता धर्म का पालन करने वाली मां सीता का ऐसा लुक स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।
[ad_2]
Source link