[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच इंदौर में तीसरा टी20 खेला जा रहा
विराट कोहली और केएल राहुल को इस मैच में आराम दिया गया है
नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में तीसरा और आखिरी टी20 खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने पहले 2 टी20 जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इसलिए इस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है. वहीं, अर्शदीप सिंह भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उन्होंने पीठ में दर्द की शिकायत की है.इसी वजह से एहतियातन उन्हें आराम दिया गया है. श्रेयस अय्यर, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है.
टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा, ‘हम पहले फील्डिंग करेंगे. यह हाई स्कोरिंग ग्राउंड है. मुझे लगता है कि पिच में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा. ऐसे में आपके सामने लक्ष्य हो, तो अच्छा रहेगा. हमारी टीम में तीन बदलाव हैं. विराट कोहली और केएल नहीं खेल हे हैं. अर्शदीप सिंह भी टीम में नहीं है. उनके पीठ में कुछ समस्या थी. इसी वजह से एहतियातन उन्हें आराम दिया गया है. श्रेयस अय्यर, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज टीम में आए हैं. हम अपने आप को चुनौती देना चाहते हैं और रोज बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं.’
Ind vs SA T20 Live Updates: रोहित शर्मा ने जीता टॉस, साउथ अफ्रीका को मिली बल्लेबाजी
भारत का प्लेइंग-XI: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव.
दक्षिण अफ्रीका का प्लेइंग-XI: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रिले रुसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, ड्वेन प्रिटोरियस, लुंगी एनगिडी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs South Africa, KL Rahul, Rishabh Pant, Rohit sharma, Shreyas iyer, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : October 04, 2022, 18:44 IST
[ad_2]
Source link