[ad_1]
हाइलाइट्स
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे सीजन का फाइनल 5 अक्टूबर को खेला जाएगा
फाइनल में इंडिया कैपिटल्स की टक्कर भीलवाड़ा किंग्स से होगी
इस सीजन में कुल 4 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दांव पर लगी है
नई दिल्ली. लीजेंड्स लीग क्रिकेट का दूसरा सीजन भी पहले की तरह ही रोमांचक रहा. आईपीएल के बाद यह देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली टी20 लीग रही. 5 अक्टूबर को इसका फाइनल खेला जाएगा. यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच होगा. कैपिटल्स टीम की कमान गौतम गंभीर के हाथों में है जबकि किंग्स की कप्तानी इरफान पठान संभाल रहे हैं.
लीग के इस सीजन में कुल 4 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दांव पर है. फाइनल जीतने वाली टीम को इनाम के तौर पर 2 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं, रनरअप को एक करोड़ की प्राइज मनी मिलेगी. दूसरे रनर अप के तौर पर गुजरात जायंट्स को 50 लाख रुपये मिलेंगे.
LLC में फाइनल समेत खेले गए कुल 15 मुकाबले
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे सीजन में फाइनल समेत कुल 15 मुकाबले खेले गए. लीग के सीईओ और फाउंडर रमन रहेजा ने कहा, ‘इन महान क्रिकेट खिलाड़ियों को एक्शन में और हर मैच में जीत के लिए पूरा जोर लगाते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा. भीलवाड़ा किंग्स और इंडिया कैपिटल्स दोनों ही मजबूत टीमें हैं और फाइनल वाकई में ब्लॉकबस्टर होने जा रहा है. लीग में कुल 4 करोड़ की प्राइज मनी दांव पर है. इसमें विजेता टीम को 2 करोड़ रुपये मिलेंगे जबकि रनरअप को 1 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे. सेकेंड रनरअप के तौर पर गुजरात जायंट्स को भी 50 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे.’
किंग्स के गेंदबाज और बल्लेबाजों ने सीजन में शानदार प्रदर्शन किया
इरफान पठान की अगुआई वाली भीलवाड़ा किंग्स के गेंदबाज और बल्लेबाजों दोनों ने ही इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. इस सीजन के टॉप स्कोरर विलियम पोटरफील्ड भीलवाड़ा किंग्स से ही खेल रहे हैं. उन्होंने 6 मैच में 144 की स्ट्राइक रेट से 255 रन बनाए हैं. वहीं, इस सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले फिडल एडवर्ड्स भी भीलवाड़ा किंग्स की तरफ से ही खेल रहे हैं. उन्होंने इस सीजन में 7 मैच में 10 विकेट लिए हैं. वहीं, शेन वॉटसन और युसूफ पठान ने भी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम रोल निभाया है.
भीलवाड़ा के कप्तान इरफान ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट के फाइनल को लेकर कहा, ‘हमने बहुत प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला है और कल उसी आक्रामक दृष्टिकोण के साथ खेलने के लिए तैयार हैं. जीत या हार खेल का हिस्सा है. इंडिया कैपिटल्स फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम थी. गौतम गंभीर बहुत चतुर कप्तान हैं. उसके खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण होगा.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gautam gambhir, Irfan pathan, Legends League Cricket
FIRST PUBLISHED : October 04, 2022, 20:20 IST
[ad_2]
Source link