Home Sports LLC 2022: क्रिकेट में स्लेजिंग गलत नहीं है… पठान-मिचेल जॉनसन कंट्रोवर्सी पर गौतम गम्भीर का अजीब बयान

LLC 2022: क्रिकेट में स्लेजिंग गलत नहीं है… पठान-मिचेल जॉनसन कंट्रोवर्सी पर गौतम गम्भीर का अजीब बयान

0
LLC 2022: क्रिकेट में स्लेजिंग गलत नहीं है… पठान-मिचेल जॉनसन कंट्रोवर्सी पर गौतम गम्भीर का अजीब बयान

[ad_1]

हाइलाइट्स

क्वालीफायर मुकाबले में कैपिटल्स के खिलाड़ी मिशेल जाॅनसन ने युसुफ पठान के साथ बदतमीजी की.
जाॅनसन को इसकी सजा भी मिल चुकी है और उनकी आधी मैच फीस काट ली गई.
इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर का बयान इस मामले में सामने आया है.

नई दिल्ली. लीजेंड्स लीग क्रिकेट का फाइनल 5 अक्टूबर यानि कल द`शहरा के दिन जयपुर में खेला जाएगा. फाइनल में फिर से इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स की टीमें आमने सामने होंगी. फाइनल में कैपिटल्स जहां खिताब जीतने उतरेगी, वहीं किंग्स क्वालिफायर मैच में हार का हिसाब बराबर करने उतरेगी. लीग में मिशेल जॉनसन और युसुफ पठान के बीच मैदान पर हुई नोकझोंक और जाॅनसन का पठान के साथ किया गया दुर्व्यवहार चर्चा में है.

अब इस मामले में इंडिया कैपिटल्स के कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर का अजीबोगरीब बयान सामने आया है, लीग के फाइनल से पहले यह बयान दिया है. उन्होंने न्यूज़ 18 से खास बातचीत में कहा कि स्लेजिंग खराब बात नहीं है और बतौर कप्तान मैं अपने खिलाड़ी का समर्थन करूंगा, लेकिन मैदान पर ऐसे धक्का-मुक्की नहीं होना चाहिए. बता दें कि लीजेंड क्रिकेट लीग के क्वालीफायर मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स के खिलाड़ी मिशेल जाॅनसन ने युसुफ पठान के साथ बदतमीजी की थी, इसकी उन्हें सजा भी मिल चुकी है और उनकी आधी मैच फीस काट ली गई, इसके साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी गई थी.

Legends League Cricket में 4 करोड़ की प्राइज मनी दांव पर, जानिए चैम्पियन टीम को कितनी राशि मिलेगी

गौतम ने कहा- धक्का मुक्की नहीं होनी चाहिए..
अब इस मामले में उन्हीं की टीम के कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर का बयान सामने आया है, लीग के फाइनल से पहले यह बयान दिया है उन्होंने न्यूज़ 18 से खास बातचीत में कहा कि स्लेजिंग खराब बात नहीं है, बतौर कप्तान मैं अपने खिलाड़ी का समर्थन करूंगा, लेकिन खेल के मैदान पर ऐसे धक्का-मुक्की नहीं होना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि हिट मोमेंट के बाद इरफान और यूसुफ ने इसे अच्छे से हैंडल किया. गंभीर ने इसके लिए दोनों खिलाड़ियों की तारीफ भी की.

बता दें कि लीजेंड्स लीग में इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर ही हैं. इसीलिए उनके इस बयान के मायने हैं. बता दें कि कल यानी दशहरे के दिन लीजेंड्स क्रिकेट लीग का फाइनल भीलवाड़ा किंग्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच जयपुर में खेला जाएगा.

Tags: Gautam gambhir, Legends League Cricket, Yusuf pathan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here