[ad_1]
बद्दी में मेडिकल डिवाइस पार्क
वहीं, बद्दी मेडिकल डिवाइस पार्क और भारतमाला परियोजना के तहत पिंजौर से नालागढ़ के बीच बनने वाले 31 किलोमीटर लंबे फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का बिलासपुर से ही वर्चुअल शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने बिलासपुर के लुहणू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को विजयादशमी के अवसर पर अनंत शुभकामनाएं। ये पावन पर्व हर बुराई से पार पाते हुए, अमृत काल में जिन ‘पंच प्राणों’ का संकल्प देश ने लिया है, उन पर चलने के लिए नई ऊर्जा देगा। मेरा सौभाग्य है कि विजयादशमी पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के हजारों करोड़ रुपये के प्रोजक्ट का उपहार देने का अवसर मिला है।
बिलासपुर को शिक्षा और स्वास्थ्य का डबल उपहार मिला
#WATCH | Himachal Pradesh: Prime Minister Narendra Modi participates in Dussehra Rath Yatra during International #Dussehra celebrations in Kullu
(Source: DD) pic.twitter.com/nwMHfnOJG5
— ANI (@ANI) October 5, 2022
हमारी सरकार जिस परियोजना का शिलान्यास करती है, उसका उद्घाटन भी करती है
आज हिमाचल में सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी है, आईआईटी, आईआईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी हैं। देश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य का सबसे बड़ा संस्थान, एम्स भी अब बिलासपुर की शान बढ़ा रहा है। हमारी सरकार की पहचान है कि जिस परियोजना का शिलान्यास करती है, उसका उद्घाटन भी करती है। 2014 तक हिमाचल में अंडर और पोस्ट ग्रेजुएट मिलाकर सिर्फ 500 विद्यार्थी पढ़ सकते थे पर आज ये संख्या 1200 से अधिक यानि दोगुने से भी ज्यादा हो चुकी है।
देश का चौथा मेडिकल डिवाइस पार्क हिमाचल में
एम्स से अनेकों विद्यार्थी हर साल डॉक्टर बनेंगे। जो हिमाचल पूरे देश में राष्ट्र रक्षा के वीरों के लिए जाना जाता है, वही हिमाचल अब इस एम्स के बाद, जीवन रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। इतना बड़ा देश, इतनी बड़ी जनसंख्या, हिमाचल तो मेरा छोटा सा राज्य है लेकिन यह वीरों की धरती है और मैंने यहां की रोटी खाई है। मुझे यहां का कर्ज भी चुकाना है और इसलिए चौथा मेडिकल डिवाइस पार्क कहां बन रहा है आपके और मेरे हिमाचल में।
बल्क ड्रग्स पार्क्स के लिए देश के जिन 3 राज्यों का चयन हुआ है, उनमें से एक हिमाचल है। मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जिन 4 राज्यों को चुना गया है, उनमें से भी एक हिमाचल है। नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क का शिलान्यास इसी का हिस्सा है।
[ad_2]
Source link