Home Breaking News T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह की जगह कौन होगा टीम इंडिया में शामिल, गावस्कर और वॉटसन ने किसे बताया दावेदार?

T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह की जगह कौन होगा टीम इंडिया में शामिल, गावस्कर और वॉटसन ने किसे बताया दावेदार?

0
T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह की जगह कौन होगा टीम इंडिया में शामिल, गावस्कर और वॉटसन ने किसे बताया दावेदार?

[ad_1]

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे। उनके स्थान पर किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में चुना गया जाएगा। बीसीसीआई ने बुमराह के बाहर होने की आधिकारिक सूचना सोमवार (तीन अक्तूबर) को दी। अब उनकी जगह कौन लेगा, इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपनी राय दे रहे हैं। इनमें पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन का बयान सामने आ चुका है।
बुमराह को क्या हुआ?
बुमराह जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज में चोटिल हुए थे। इस कारण वह एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी हुई थी। उन्होंने तीन में से दो मुकाबलों में हिस्सा लिया था। बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच के लिए टीम के साथ तिरुवनन्तपुरम गए थे, लेकिन वहां एक दिन अभ्यास करने के बाद बेंगलुरु चले गए।
बुमराह के बाहर होने की खबर सबसे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने दी। हालांकि, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बाद कहा कि बुमराह पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं और उनकी वापसी की उम्मीदें हैं। कोच राहुल द्रविड़ ने भी कहा था कि उन्हें पूरी तरह बाहर नहीं किया गया है। फिर बीसीसीआई ने सोमावर को बुमराह के मेडिकल टेस्ट होने के बाद इस बात का एलान कर दिया कि यह तेज गेंदबाज टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएगा। वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे।

ये भी पढ़ें: IND vs SA Video: भारतीय टीम में चुने जाने के बाद मुकेश कुमार बने ‘बिनोद’, सरफराज खान के साथ इस तरह मनाया जश्न
सुनील गावस्कर ने क्या कहा?
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के मुताबिक, बुमराह की जगह कोई नहीं ले सकता है। उन्होंने एक अखबार से बातचीत में कहा, “वर्ल्ड कप में बुमराह की अनुपस्थिति भारत को काफी नुकसान पहुंचाएगी। मैं अन्य सभी दूसरे खिलाड़ियों का सम्मान करते यह कहना चाहता हूं कि भारतीय टीम में कोई भी ऐसा गेंदबाज नहीं है जो उनकी जगह ले सकता है। हालांकि, जिस तरह दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह ने हाल के दिनों में गेंदबाजी की है, उससे टीम की उम्मीदें कुछ जगी हैं।” अर्शदीप वर्ल्ड कप टीम में हैं, लेकिन दीपक चाहर नहीं। ऐसे में गावस्कर के बयान का यह मतलब है कि वह बुमराह की जगह दीपक चाहर को टीम में देखना चाहते हैं।
शेन वॉटसन ने किसे बताया दावेदार?
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन का मानना है कि मोहम्मद सिराज टीम इंडिया में बुमराह की कमी को दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ”जसप्रीत के उपलब्ध न होने पर मैं जिस खिलाड़ी को शामिल करूंगा, वह मोहम्मद सिराज है। सिराज के पास मारक क्षमता है। बुमराह के बिना टीम इंडिया के पास गेंदबाजी में गति की कमी होगी। सिराज नई गेंद से ऑस्ट्रेलिया में कहर बरपा सकते हैं। उसके पास तेजी है, स्विंग और बल्लेबाज को परेशान करने की क्षमता है। पिछले कुछ सालों में वह काफी बेहतर हुआ है।”
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: शिमरोन हेटमायर को इस गलती की मिली बड़ी सजा, वर्ल्ड कप टीम से किए गए बाहर, ब्रूक्स की एंट्री

कौन हो सकता है रिप्लेसमेंट?
बुमराह के बाहर होने के बाद अब मोहम्मद शमी, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज के बीच टीम इंडिया में जगह बनाने की होड़ है। चाहर और शमी टी20 वर्ल्ड कप में स्टैंडबाय हैं। ऐसे में इन दोनों में से किसी एक के चुने जाने की ज्यादा संभावना है। शमी फिलहाल कोरोना से उबरे हैं। हालांकि, उन्होंने मैदान पर वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। वह पिछले एक साल से कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 नहीं खेले हैं। पिछली बार वह पिछले साल टी20 विश्व कप में दिखे थे। वहीं, चाहर नियमित तौर पर टी20 टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, शमी का अनुभव टीम इंडिया के काम आ सकता है।
कब से है टी20 वर्ल्ड कप?
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। हालांकि, शुरुआत में क्वालिफाइंग राउंड खेले जाएंगे। चार टीमें सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। इसके बाद 22 अक्तूबर से सुपर-12 राउंड की शुरुआत होगी। भारत समेत टॉप आठ टीमें सीधे सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

बुमराह के हटने के बाद टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह। 

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

विस्तार

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे। उनके स्थान पर किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में चुना गया जाएगा। बीसीसीआई ने बुमराह के बाहर होने की आधिकारिक सूचना सोमवार (तीन अक्तूबर) को दी। अब उनकी जगह कौन लेगा, इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपनी राय दे रहे हैं। इनमें पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन का बयान सामने आ चुका है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here