Home Sports T20 World Cup 2022: जसप्रीत बुमराह का पहला रिएक्शन, कहा- मैं बहुत दुखी हूं

T20 World Cup 2022: जसप्रीत बुमराह का पहला रिएक्शन, कहा- मैं बहुत दुखी हूं

0
T20 World Cup 2022: जसप्रीत बुमराह का पहला रिएक्शन, कहा- मैं बहुत दुखी हूं

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप से खुद के बाहर होने पर दुख जताया. बुमराह पीठ की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से होने वाले विश्व कप से बाहर हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट किया. ‘मैं इस बात से दुखी हूं कि मैं इस बार टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बनूंगा, लेकिन अपने प्रशंसकों से मिली शुभकामनाओं, देखभाल और समर्थन के लिए आभारी हूं. जैसे ही मैं ठीक हो जाऊंगा, मैं ऑस्ट्रेलिया में टीम के विश्व कप अभियान में उन्हें चियर करूंगा.’

बुमराह की अनुपस्थिति निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया में भारत की संभावनाओं को प्रभावित करेगी क्योंकि डेथ ओवरों की गेंदबाजी अभी टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है. यह तेज गेंदबाज राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में उपचार करा रहा है और बीसीसीआई को उनकी चिकित्सा रिपोर्ट का इंतजार था, लेकिन यह तय था कि वह अगले कई महीनों तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : October 04, 2022, 12:27 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here