Home Breaking News बिहार: ‘ इस्तीफा दिया नहीं बल्कि दिलवाया गया’, पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने किया बड़ा खुलासा

बिहार: ‘ इस्तीफा दिया नहीं बल्कि दिलवाया गया’, पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने किया बड़ा खुलासा

0

[ad_1]

सुधाकर सिंह

सुधाकर सिंह
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

बिहार के कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले राजद नेता और जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बता दिया है कि आखिर उनका इस्तीफा क्यों हुआ? किस मजबूरी में इस्तीफा देना पड़ा। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि मैं 2025 तक एमएलए हूं और मुझे कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कुर्सी से चिपकने वाले लोग मुझे चुनौती न दें। मैं शुरू से ही किसानों के लिए काम करता आया हूं और आगे भी करता रहूंगा।

लालू ने कहा इस्तीफा दे दो और मैंने दे दिया
सुधाकर सिंह ने कहा कि कृषि मंत्री के पद से मैंने खुद इस्तीफा नहीं दिया मुझे दिलवाया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मुझे मंत्री बनने के लिए कहा था इसलिए मैंने मंत्री पद स्वीकार किया था। फिर उन्होंने कहा कि इस्तीफा दे दो। मैंने दे दिया। उन्होंने कहा कि अगर मैं नहीं भी देता तो  राज्य के मुख्यमंत्री की कलम में इतनी ताकत होती है कि वह किसी भी मंत्री को कभी भी बर्खास्त कर सकता है। इसलिए यह सवाल नहीं है कि मैंने इस्तीफा दिया कि मेरा इस्तीफा लिया गया। उन्होंने कहा कि मेरा इस्तीफा जिन मुद्दों पर हुआ  उसके ऊपर बहस होनी चाहिए। मैंने इतना ही कहा था कि कृषि रोड मैप बनाओ पर बिहार के किसानों से बात तो कर लो। 

जिन्हें कुर्सी प्यारी है वे लोग मुझे क्या चुनौती दे रहे हैं?: सुधाकर सिंह
सुधाकर सिंह दुर्गावती प्रखंड के करार गांव में आयोजित किसानों की सभा में बोलते हुए कहा कि  जिन्हें कुर्सी प्यारी है वे लोग मुझे क्या चुनौती दे रहे हैं । नीतीश कुमार के नेतृत्व में कुर्सी के लोभ में कुर्सी से चिपकने वाले लोग की चिंता मुझे नहीं है।  उन्होंने कहा कि मंत्री पद से हटने के बाद भी किसान हमारा स्वागत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं 2025 तक एमएलए हूं और 25 तक सदन से सड़क तक जितनी ताकत है बोलता रहूंगा। मुझे कोई रोक नहीं सकता।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here