[ad_1]
हाइलाइट्स
पूरे वर्ल्ड चैंपियनशिप में दौरान मनिका बत्रा खराब फॉर्म में रहीं.
विश्व में 22वें नंबर की चेन सू यू के सामने वह टिक नहीं पाई हैं.
नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम को बुधवार को यहां प्री क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसका विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अभियान भी समाप्त हो गया. भारत की तीनों खिलाड़ियों मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और दीया चितले ने अपने एकल मैच गंवाए.
इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान खराब फॉर्म में रही मनिका का विश्व में 22वें नंबर की चेन सू यू से कोई मुकाबला नहीं था. उन्होंने यह मैच 0-3 (7-11, 9-11, 3-11) से आसानी से गंवाया. श्रीजा ने दुनिया की 35वें नंबर की चिंग आई चिंग को थोड़ा चुनौती दी, लेकिन वह आखिर में 1-3 (8-11, 11-5 6-11, 9-11) से हार गईं.
FIH हॉकी स्टार्स अवॉर्ड्स: भारत की सविता पुनिया और पीआर श्रीजेश बने गोलकीपर ऑफ द ईयर
CWG 2026: निशानेबाजी की विक्टोरिया राष्ट्रमंडल खेलों में होगी वापसी, भारत के दबदबे वाला कुश्ती बाहर
चितले ने कड़ा संघर्ष किया और वह एक समय लियू हिंग यिन को हराने की स्थिति में थी लेकिन आखिर में उन्हें भी 2-3 (6-11, 11-9, 11-9, 8-11 7-11) से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ग्रुप चरण में जर्मनी से हार गई थी लेकिन इसके बाद उसने चेक गणराज्य और मिस्र को हराया था. भारतीय पुरुष टीम गुरुवार को प्री क्वार्टर फाइनल में चीन से भिड़ेगी.
श्रीजा अकुला और मनिका दोनों ने जीते थे मुकाबले
महिलाओं की स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित युगल स्वर्ण पदक विजेता श्रीजा अकुला ने मिस्र के खिलाफ पहला और चौथा मुकाबला जीत कर भारत की नॉकआउट में जगह पक्की की. जर्मनी के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अनुभवी मनिका बत्रा ने इस मैच में जीत दर्ज की लेकिन दिया चिताले को हार का सामना करना पड़ा. श्रीजा ने गोदा हान को 11-6-11-4, 11-1 और दीना मिशरफ को 11-8, 11-8, 9-11, 11-6 से जबकि मनिका ने दीना को 8-11, 11-6, 11-7, 2-11, 11-8 से हराया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Manika batra, Sports news
FIRST PUBLISHED : October 05, 2022, 17:39 IST
[ad_2]
Source link