[ad_1]
हाइलाइट्स
धवन शिखर धवन ने जाहिर की अपनी मंशा
2023 वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा
158 वनडे खेल चुके हैं धवन
नई दिल्ली. पिछले दो साल में एक दिवसीय क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन (Shikhar Dhawan) फिट रहकर 2023 में भारत में होने वाला वनडे विश्व कप खेलना चाहते हैं. धवन ने 34 टेस्ट में 2315, 158 वनडे में 6647 और 68 टी20 मैचों में 1759 रन बनाए हैं.
वह श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे पर भारत की वनडे टीम के कप्तान रहे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू हो रही श्रृंखला में फिर यह जिम्मेदारी संभालेंगे.
यह भी पढ़ें- कोहली-धोनी को पछाड़ने के बाद क्या रोहित शर्मा लाएंगे वर्ल्ड कप ट्रॉफी? यहां देखें रिकार्ड्स
उन्होंने कहा, ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि इतना शानदार कैरियर रहा. जब भी मौका मिलता है तो मैं अपना ज्ञान युवाओं के साथ बांटता हूं. अब मेरे लिए नई जिम्मेदारी है लेकिन मैं चुनौतियों में अवसर तलाशता हूं और इसका आनंद लेता हूं.’
उन्होंने कहा, ‘मेरा लक्ष्य 2023 विश्व कप है. मैं खुद को फिट रखना चाहता हूं और सकारात्मक रहना चाहता हूं.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Indian Cricket Team, Shikhar dhawan, Team india
FIRST PUBLISHED : October 05, 2022, 20:26 IST
[ad_2]
Source link