Home Breaking News Amit Shah Kashmir Visit: श्रीनगर में शाह ने की सुरक्षा समीक्षा बैठक, आज बारामुला में करेंगे जनसभा

Amit Shah Kashmir Visit: श्रीनगर में शाह ने की सुरक्षा समीक्षा बैठक, आज बारामुला में करेंगे जनसभा

0
Amit Shah Kashmir Visit: श्रीनगर में शाह ने की सुरक्षा समीक्षा बैठक, आज बारामुला में करेंगे जनसभा

[ad_1]

Amit Shah in Srinagar

Amit Shah in Srinagar
– फोटो : बासित जरगर

ख़बर सुनें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में नागरिक प्रशासन, पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और जम्मू-कश्मीर और केंद्र की खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। गृहमंत्री आज दशहरे पर बारामुला के प्रो. शोकत अली मीर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और पार्टी मामलों पर चर्चा करेंगे। गृहमंत्री शाह पांच अक्टूबर की शाम नई दिल्ली लौट जाएंगे।

इससे पहले मंगलवार को अमित शाह ने जम्मू संभाग के राजोरी में जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजोरी में जनसभा में बड़ी घोषणा की है। गृह मंत्री ने अनुच्छेद 370 हटने के बाद बह रही विकास की गंगा, आतंकवाद, अलगाववाद में कमी और ग्राम स्तर पर लोकतंत्र की बहाली की याद दिलाते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पहाड़ी लोगों को उनका अधिकार मिले।

 

उन्होंने कहा कि पहाड़ी और गुज्जर-बक्करवालों के साथ आजादी के 70 साल बाद भी अब तक अन्याय हुआ है। पहले इन समुदायों को आरक्षण नहीं मिलता था। 370 हटाकर अनुसूचित जनजाति (एसटी) के आरक्षण का रास्ता खोला गया है। जस्टिस शर्मा आयोग ने इन तीनों को आरक्षण की सिफारिश की है। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होते ही गुज्जर, बक्करवाल व पहाड़ियों को अनुसूचित जनजाति का आरक्षण मिलेगा। उन्होंने कश्मीर के दो परिवारों तथा कांग्रेस को कटघरे में लेते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की बदहाली के लिए यही जिम्मेदार हैं।

शाह ने कहा कि कुछ लोगों ने गुज्जर-बक्करवालों को भड़काना शुरू कर दिया है। वे आपस में लड़ा रहे हैं, ताकि अपना स्वार्थ साध सकें। लेकिन विश्वास करें कि पहाड़ियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा और गुज्जरों-बक्करवालों का हक भी नहीं छिनेगा। पीर पंजाल की पहाड़ियों को आपके पुरखों ने सुरक्षित रखा। राजोरी व पुंछ की युवा पीढ़ी बेरोजगारी से दूर हो। यहां से एमएलए, एमपी बनें। किस्मत हो तो प्रधानमंत्री भी बन जाएं। यह सब कुछ मोदी सरकार ने पूरा किया। आपके अधिकारों को तीन परिवारों ने छीना। यह मोदी सरकार है कोई आपका अधिकार नहीं छीन सकता। तीन परिवारों के शासन से एक बार जम्मू-कश्मीर के शासन से मुक्ति दिला दें। मोदी जी के हाथ मजबूत करें। 

गृहमंत्री ने रैली में उमड़ी भीड़ से कहा, आपकी रैली और मोदी-मोदी के नारे उन लोगों को जवाब है, जो कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटेगा तो जम्मू-कश्मीर में आग लग जाएगी, खून की नदियां बह जाएंगी। शाह ने कहा कि सभी पहाड़ी भाइयों-बहनों को प्रणाम करना चाहता हूं, जो एक घंटे तक कड़ी धूप में इंतजार करते रहे। जहां कहीं भी नजर जाती है तो लोग ही लोग दिख रहे हैं। मोदी के प्रति आपका जो प्यार व विश्वास है, दिल से कहता हूं कि जम्मू-कश्मीर और खासकर पुंछ राजोरी के लिए ज्यादा काम करने का उत्साह दिखाता है। महाभारत कालीन पहाड़ियों ने भारत की मजबूत नींव को रखा है। पहाड़ी, गुज्जर-बक्करवाल समुदाय को दो हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। जब कभी भी देश पर संकट आया तो ये चट्टान बनकर खड़े रहे। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। शहीद जवानों को पूरे देश के लोग सलामी करते हैं, लेकिन यह एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां के शहीदों को भारत की सेना सलाम करती है। इन्होंने भारत की सुरक्षा की एक अभेद सीमा बनाई है। इनकी वजह से भारतीय चैन की नींद सोते हैं। नवरात्रि का अंतिम दिन है। माता वैष्णो देवी से खुशहाल कश्मीर का आशीर्वाद लेकर आया हूं।

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में नागरिक प्रशासन, पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और जम्मू-कश्मीर और केंद्र की खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। गृहमंत्री आज दशहरे पर बारामुला के प्रो. शोकत अली मीर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और पार्टी मामलों पर चर्चा करेंगे। गृहमंत्री शाह पांच अक्टूबर की शाम नई दिल्ली लौट जाएंगे।

इससे पहले मंगलवार को अमित शाह ने जम्मू संभाग के राजोरी में जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजोरी में जनसभा में बड़ी घोषणा की है। गृह मंत्री ने अनुच्छेद 370 हटने के बाद बह रही विकास की गंगा, आतंकवाद, अलगाववाद में कमी और ग्राम स्तर पर लोकतंत्र की बहाली की याद दिलाते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पहाड़ी लोगों को उनका अधिकार मिले।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here