[ad_1]

गांधी नगर के कपड़ा मार्केट में लगी आग
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
गांधी नगर के कपड़ा बाजार स्थित एक दुकान में बुधवार शाम आग लग गई। इसके बाद सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि देर शाम गांधी नगर के कपड़ा बाजार में एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल मौके पर 30 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संकरी गलियां होने के कारण आग बुझाने में परेशानी हो रही है।
[ad_2]
Source link