[ad_1]

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। इसके जवाब में टीम इंडिया 18.3 ओवर में 178 के स्कोर पर ही सिमट गई और मैच 49 रन से गंवा दिया। इस मैच में पहले भारतीय गेंदबाजों ने निराश किया और फिर बल्लेबाज भी पूरी तरह से फ्लॉप रहे। गेंदबाजी के दौरान भारत को न तो विकेट मिले और न ही भारतीय गेंदबाज रन रोक पाए। इसमें खराब फील्डिंग भी काफी ज्यादा था। इसके बाद बल्लेबाजों ने सपाट पिच पर खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए। टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया की इस हार ने चिंता बढ़ा दी है।
[ad_2]
Source link



