Home Sports IND vs SA ODI Series: भारतीय टीम को लगाना होगा एड़ी चोटी का जोर, आंकड़े भयावह

IND vs SA ODI Series: भारतीय टीम को लगाना होगा एड़ी चोटी का जोर, आंकड़े भयावह

0
IND vs SA ODI Series: भारतीय टीम को लगाना होगा एड़ी चोटी का जोर, आंकड़े भयावह

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और अफ्रीका के बीच पहला वनडे गुरुवार को
लखनऊ में होंगी दोनों टीमें आमने-सामने
तीन मैचों की खेली जाएगी सीरीज

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच प्रस्तावित तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज समाप्त हो चुकी है. भारत का इस प्रतिष्ठित सीरीज पर 2-1 से कब्जा रहा. टी20 इंटरनेशनल सीरीज के समाप्त हो जाने के बाद दोनों टीमों के बीच छह अक्टूबर से एकदिवसीय सीरीज का आगाज हो रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें दूसरे एवं तीसरे मुकाबले के लिए क्रमशः रांची एवं दिल्ली में आमने-सामने होंगी. एकदिवसीय सीरीज के शुरू होने से पहले बात करें दोनों टीमों के इस प्रारूप में भिड़ंत के बारे में तो वो इस प्रकार हैं.

एकदिवसीय क्रिकेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत:

एकदिवसीय इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अबतक 87 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ जहां 49 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं भारतीय टीम को विपक्षी टीम के खिलाफ 35 मुकाबलों में कामयाबी मिली है. इसके अलावा तीन मुकाबले बेनतीजा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- रोहित एंड कंपनी 15 खिलाड़ियों संग भरेगी ऑस्ट्रेलिया की उड़ान, BCCI को मोहम्मद शमी की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार क्यों?

टेस्ट क्रिकेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत:

टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 42 मैच खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों का पलड़ा लगभग बराबर रहा है. अफ्रीकी टीम के खिलाफ भारतीय टीम को जहां 15 मुकाबलों में सफलता मिली है. वहीं भारतीय टीम के खिलाफ अफ्रीकी टीम को 17 मुकाबलों में कामयाबी हाथ लगी है. इसके अलावा 10 मैच ड्रा रहे हैं.

टी20 क्रिकेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत:

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका की अबतक 23 मुकाबलों में भिड़ंत हुई है. इस दौरान ब्लू आर्मी का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13 मुकाबलों में बाजी मारी है. वहीं अफ्रीकी को नौ मुकाबलों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.

Tags: India vs South Africa, Indian Cricket Team, South Africa Cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here