[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा पहला वनडे
विराट कोहली के साथी खिलाड़ी को पहली बार टीम इंडिया में चुना गया
नई दिल्ली. आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में 54 गेंद में 112 रन की पारी. रणजी ट्रॉफी फाइनल और इंडिया-ए के लिए डेब्यू पर शतक. बीता एक साल मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार के लिए शानदार रहा. उन्हें घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज के लिए पहली बार टीम इंडिया से बुलावा आया. रजत के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है. बहुत मुमकिन है कि रजत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में होने वाले पहले वनडे में डेब्यू का मौका भी मिल जाए. उन्होंने बीसीसीआई टीवी पर टीम इंडिया तक पहुंचने के अपने सफर की पूरी कहानी सुनाई.
रजत पाटीदार ने बताया, ‘मेरे लिए टीम इंडिया तक पहुंचना सपने का पूरा होने जैसा है. ईपीएल 2022 का आखिरी मुकाबला मेरे करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. मेरे लिए दिनेश कार्तिक ने ट्वीट किया था. यह देखकर अच्छा लगा. मैं उनके साथ आरसीबी में खेल चुका हूं. वो इतने लंबे वक्त से इंटरनेशनल क्रिकेट में बने हुए हैं. वो मेरे लिए आइडल हैं. उनके जैसे खिलाड़ी अगर आपके लिए कुछ लिखते या कहते हैं तो यह बड़ी बात है.’
From turning dreams into reality, learning from @imVkohli & @ABdeVilliers17 to getting appreciated by @DineshKarthik. 🙌 🙌 #TeamIndia @rrjjt_01 sums up his incredible journey ahead of the #INDvSA ODI series. 👌 👌 – By @ameyatilak
Full interview 🎥 🔽https://t.co/mGMtKSKAEc pic.twitter.com/AEIV0V4mvl
— BCCI (@BCCI) October 5, 2022
विराट कोहली मेरे आयडल: रजत
रजत ने आगे कहा, ‘मेरे लिए विराट कोहली और एबी डिविलियर्स आइडल हैं. जब पहली बार इन दोनों खिलाड़ियों को देखा तो कुछ कह नहीं पाया. यह इंटरनेशनल क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी हैं. यह दोनों दिग्गज खुद मेरे से बात करने आए थे. तो यह काफी अच्छा लगा. मैंने नेट्स पर डिविलियर्स की बल्लेबाजी देखी और उससे काफी सीखा. विराट कोहली जिस तरह से खेल को एप्रोच करते हैं,वो वाकई कमाल है. कोहली नेट्स और मैच में एक जैसे ही जोश से खेलते हैं. उनकी यही खूबी मैं अपने खेल में लाना चाहता हूं.’
‘शिखर धवन की कप्तानी में खेलना बड़ी बात’
पहली बार टीम इंडिया में आने को लेकर मध्य प्रदेश के इस बल्लेबाज ने कहा कि मैं पहली बार शिखर धवन की कप्तानी में खेलूंगा. धवन काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं. पहले झिझक थी कि मैं कैसे उनसे बात करूंगा. लेकिन, वो खुद बात करने आए और उन्होंने पिछले प्रदर्शन के लिए मेरी तारीफ की. इतने बड़े खिलाड़ी जब तारीफ करते हैं और टीम में स्वागत करते हैं तो एक खिलाड़ी के तौर पर आपका विश्वास और बढ़ जाता है.
कोहली-धोनी को पछाड़ने के बाद क्या रोहित शर्मा लाएंगे वर्ल्ड कप ट्रॉफी? यहां देखें रिकार्ड्स
बीता 1 साल रजत के लिए शानदार रहा है. वो आईपीएल 2022 से ही शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल की 8 पारियों में 55.50 की औसत से 333 रन बनाए थे. एक महीने बाद ही रजत ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाकर मध्य प्रदेश को पहली बार चैम्पियन बनाया था. उन्होंने पिछले महीने इंडिया-ए के लिए डेब्यू करते हुए न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ 176 रन की पारी खेली थी. न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ 3 टेस्ट की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में रजत का बल्ला जमकर बोला था.उन्होंने 4 पारियों में 2 शतक की बदौलत 319 रन ठोके थे और इसके बाद ही उन्हें टीम इंडिया से बुलावा आया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dinesh karthik, India vs South Africa, IPL 2022, Shikhar dhawan, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : October 05, 2022, 21:38 IST
[ad_2]
Source link