Home Sports Legends League Cricket Final Live Score: कुछ देर में होगा टॉस, सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगी जंग

Legends League Cricket Final Live Score: कुछ देर में होगा टॉस, सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगी जंग

0
Legends League Cricket Final Live Score: कुछ देर में होगा टॉस, सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगी जंग

[ad_1]

नई दिल्ली. लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 (Legends League Cricket 2022) के फाइनल मुकाबले में आज भीलवाड़ा किंग्स (Bhilwara Kings) और इंडिया कैपिटल्स (India Capitals) की टीम आमने-सामने है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक जंग जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेली जाएगी. इस मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम सात बजे आएंगे. वहीं मैच का असल रोमांच आधे घंटे बाद यानि 7.30 बजे से शुरू होगा.

लीजेंड्स लीग क्रिकेट का खिताब जीतने वाली टीम को दो करोड़ रुपए पुरस्कार की राशि में प्राप्त होंगे. इंडिया कैपिटल्स ने क्वालीफायर मुकाबले में भीलवाड़ा किंग्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. वहीं भीलवाड़ा की टीम ने क्वालीफायर मुकाबले में शिकस्त खाने के बाद एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को शिकस्त देने के बाद यहां तक का सफर तय किया है.

यह भी पढ़ें- ICC Player of the Month: अक्षर पटेल सहित 3 भारतीयों को मिली जगह, रिजवान से है टक्कर

बता दें दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदलने में माहिर हैं. इंडिया कैपिटल्स की टीम में जहां हेमिल्टन मसाकात्जा, रॉस टेलर और एश्ले नर्स जैसे विस्फोटक खिलाड़ी हैं. वहीं भीलवाड़ा की टीम में कप्तान इरफान पठान, नमन ओझा और शेन वॉटसन जैसे गेम चेंजर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी टीम की मजबूत गेंदबाजी क्रम को ध्वस्त करने का हुनर रखते हैं.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

इंडिया कैपिटल्स: गौतम गंभीर (कप्तान), जैक्स कैलिस, रजत भाटिया, दिशांत याग्निक, सुहेल शर्मा, मिचेल जॉनसन, जॉन मूनी, हेमिल्टन मसाकात्जा, फरवीज़ महारूफ, रवि बोपारा, रॉस टेलर, लियाम प्लंकेट, दिनेश रामदीन, पंकज सिंह, सोलोमन मीर, एश्ले नर्स, असगर अफगान, प्रवीण तांबे.

भीलवाड़ा किंग्स: इरफान पठान (कप्तान), ओवेश शाह, शेन वॉटसन, मॉन्टी पानेसर, मैट प्रायर, श्रीसंथ, नमन ओझा, मयंक तेहलान, तन्मय श्रीवास्तव, समित पटेल, टिम ब्रेसनन, निक कॉम्पटन, टिनो बेस्ट, फिदेल एडवर्ड्स, विलियम पोटरफिल्ड, दिनेश सालुंके, सुदीप त्यागी, राजेश बिश्नोई, समित पटेल, सुदीप त्यागी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here