[ad_1]
जयपुर. रॉस टेलर ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट के फाइनल में छक्कों की बारिश कर दी. वह भी सिर्फ एक ओवर में. इंडिया कैपिटल्स के लिए खेल रहे रॉस टेलर की तूफानी बैटिंग का शिकार यूसुफ पठान हुए. भीलवाड़ा किंग्स के ऑलराउंडर यूसुफ पठान जब पहली बार गेंदबाजी करने आए तब इंडिया कैपिटल्स का स्कोर 8 ओवर में 4 विकेट पर 44 रन था. इंडिया कैपिटल्स बेहद दबाव में थी. लेकिन टेलर ने एक ओवर में 30 रन ठोककर खेल को बराबरी पर ला दिया.
भीलवाड़ा किंग्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच रविवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट का फाइनल खेला गया. भीलवाड़ा किंग्स के कप्तान इरफान पठान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया. उनका यह फैसला कम से कम शुरुआती मौके पर पूरी तरह कामयाब दिखा. इंडिया कैपिटल्स ने महज 21 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए. इसके बाद रॉस टेलर और मिचेल जॉनसन ने पारी संभाली.
न्यूजीलैंड के रॉस टेलर और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन टीम का स्कोर 44 रन तक ले गए. इसके बाद यूसुफ पठान नौवां ओवर लेकर आए. उनका यह ओवर इंडिया कैपिटल्स के लिए जोरदार साबित हुआ. टेलर ने इस ओवर में 30 रन ठोक दिए.
रॉस टेलर ने यूसुफ पठान के ओवर की पहली 3 गेंद पर लगातार छक्के लगाए. इसके बाद चौथी गेंद को स्क्वेयर लेग बाउंड्री की ओर खेलकर 2 रन लिए. टेलर यहीं नहीं रुके और अगली दो गेंद पर चौका और छक्का जड़ दिया.
यह टेलर की प्रचंड फॉर्म का ही कमाल था कि जो टीम 4 विकेट पर 44 रन बनाकर बुरी तरह दबाव में थी, वह एक ओवर बाद ही मुकाबले में लौट आई. 9 ओवर के बाद उसका स्कोर 4 विकेट पर 74 रन हो गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Legends League Cricket, Ross taylor, Yusuf pathan
FIRST PUBLISHED : October 05, 2022, 20:38 IST
[ad_2]
Source link