[ad_1]
12:09 PM, 05-Oct-2022
मोदी जी को जय श्री राम के नारों से गूंजा लुहणू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर लुहणू मैदान में लैंड हो गया है। ढोल नगाड़ों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। मोदी जी को जय श्री राम के नारों से लुहणू मैदान गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लुहणू मैदान में जनसभा कर चुनावी शंखनाद करेंगे।
12:06 PM, 05-Oct-2022
कांग्रेस ने हमेशा बिलासपुर के साथ किया सौतेला व्यवहार
सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि यह प्रदेश के लोगों के लिए ऐतिहासिक पल है। दुनिया के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहली बार उद्घाटन में पीएम के साथ हैं। बिलासपुर को हमेशा उजाड़ा ही गया। भाखड़ा, कोलडैम, एसीसी, अल्ट्राटेक, फोरलेन, रेललाईन ने बिलासपुर को उजाड़ा। पहली बार बिलासपुर बसने जा रहा है। एम्स जेपी नड्डा का ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसे पूरा किया इसके लिए बहुत-बहुत आभार। हाइड्रो कॉलेज की कक्षाएं कांग्रेस ने नगरोटा में शुरू करवाई थीं। भाजपा ने बंदला में कॉलेज तैयार करवाकर कक्षाएं शुरू कीं। कांग्रेस ने हमेशा बिलासपुर के साथ सौतेला व्यवहार किया। बिलासपुर को कोई भी बड़ा संस्थान नहीं दिया। फोरलेन में कांग्रेस ने लूटपाट की, करोड़ों का गोलमाल किया।
12:06 PM, 05-Oct-2022
पीएम मोदी ने डायग्नॉस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया
हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में ‘AIIMS बिलासपुर’ का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/ThBMjjJczS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2022
11:51 AM, 05-Oct-2022
पीएम मोदी ने नक्शे पर ली हर ब्लॉक की जानकारी
Himachal Pradesh | Prime Minister Narendra Modi inspects AIIMS Bilaspur soon after inaugurating the state-of-the-art hospital pic.twitter.com/GnEmOkhSmy
— ANI (@ANI) October 5, 2022
11:45 AM, 05-Oct-2022
रणधीर शर्मा बोले- रिकॉर्ड समय में एम्स बनकर तैयार हुआ
भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को एम्स दे रहे हैं। पहले एम्स सिर्फ दिल्ली में था लेकिन पीएम मोदी ने कहा कि हर प्रदेश में एम्स होना चाहिए। शुरू के 11 प्रदेशों में हिमाचल को शामिल किया गया। जेपी नड्डा अनुराग की अगुवाई में एम्स बनने का रास्ता साफ हुआ। बिलासपुर के श्री नयना देवी जी विस क्षेत्र में एम्स का बनना बहुत बड़ी उपलब्धि है। पांच साल 2 दिन बाद आज पीएम मोदी एम्स का उद्घाटन कर रहे हैं। 3 अक्तूबर 2017 को पीएम मोदी ने ही एम्स का शिलान्यास किया था। दो साल कोरोना में गए फिर भी रिकॉर्ड समय में एम्स बनकर तैयार हुआ। एम्स के लिए 64 करोड़ की पेयजल स्कीम धरातल पर उतारी गई। रणधीर शर्मा ने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सीएम जयराम ठाकुर का आभार जताया।
11:37 AM, 05-Oct-2022
3,650 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी राज्य की जनता को 3,650 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे। सबसे पहले 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने एम्स का उद्घाटन करेंगे। इस अस्पताल की आधारशिला पीएम मोदी ने ही वर्ष 2017 में रखी थी। मोदी 1,611 करोड़ के उद्घाटन और अन्य शिलान्यास भी करेंगे। पीएम बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला का उद्घाटन करेंगे। वहीं, बद्दी मेडिकल डिवाइस पार्क और भारतमाला परियोजना के तहत पिंजौर से नालागढ़ के बीच बनने वाले 31 किलोमीटर लंबे फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का बिलासपुर से ही वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।
11:25 AM, 05-Oct-2022
PM Modi Visit: लुहणू पहुंचे पीएम मोदी, ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत, जय श्री राम के लगे नारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के लोगों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी कुछ ही देर में बिलासपुर एम्स का लोकार्पण करेंगे। वे 11:20 बजे हेलीकाप्टर से बिलासपुर एम्स पहुंचे। हेलीपैड से सीधे एम्स के सी ब्लॉक जाएंगे। वहां एम्स का लोकार्पण करेंगे।
[ad_2]
Source link