Home Sports Video: ऋषभ पंत का पहले हुआ केक फेशियल, फिर इंस्टा पोस्ट के जरिए सभी को दिया धन्यवाद

Video: ऋषभ पंत का पहले हुआ केक फेशियल, फिर इंस्टा पोस्ट के जरिए सभी को दिया धन्यवाद

0
Video: ऋषभ पंत का पहले हुआ केक फेशियल, फिर इंस्टा पोस्ट के जरिए सभी को दिया धन्यवाद

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऋषभ पंत ने 4 अक्टूबर को अपना 25वां जन्मदिन मनाया.
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सभी को धन्यवाद दिया.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 4 अक्टूबर को अपना 25वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया. साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच के बाद बर्थडे जश्न मनाया गया. पंत के 25वें जन्मदिन पर टीम के लगभग सभी खिलाड़ी मौजूद रहे. होटल में मौजूद खिलाड़ियों ने ऋषभ पंत का केक फेशियल कर दिया.

बर्थडे इंजॉय करने के बाद ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए सभी को धन्यवाद दिया. पंत के 25वें जन्मदिन पर कई दिग्गजों ने उन्हें भरपूर बधाइयां दी. ऋषभ पंत के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो में ऋषभ पंत को कई खिलाड़ी केक लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

‘कल का दिन बहुत शानदार था’- ऋषभ पंत

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘कल का दिन बहुत ही शानदार था। मेरे सभी दोस्तों, टीम के साथियों और प्रशंसकों ने मुझे शुभकामनाएं दी. सभी को मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद. यह वास्तव में मेरे लिए बहुत मायने रखता था और मैं इसके लिए सभी का बहुत आभारी हूं.’

Rishabh Pant Instagram

ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और सभी को धन्यवाद दिया.

ऋषभ पंत को बर्थडे पर गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने रोमांटिक अंदाज में किया विश, कहा- माय लव…

पंत के लिए लकी साबित हुआ 2022

ऋषभ पंत ने 2022 में अपनी पारियों से सभी को प्रभावित किया है. 25 वर्षीय ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के लिए मुश्किल समय में 111 गेंदो में 146 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उसके बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी 113 गेंदो में 125 रनों की नाबाद पारी खेली. पंत की इस पारी की बदौलत टीम इंडिया इंग्लैंड को 47 रनों से मात देने में कामयाब रही.

Tags: India, Rishabh Pant, Rishabh Pant Birthday, Wasim Jaffer



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here