Home Breaking News कफ सिरप ने ली 66 बच्चों की जान: अब कोलकाता में होगी सैंपल की जांच, गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई

कफ सिरप ने ली 66 बच्चों की जान: अब कोलकाता में होगी सैंपल की जांच, गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई

0

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

ख़बर सुनें

हरियाणा की एक दवा कंपनी की सर्दी-खांसी के सिरप पीने से पश्चिमी अफ्रीकी देश गांबिया में 66 बच्चों की मौत के मामले में सिरप के सैंपल ले लिए हैं और उनको जांच के लिए कोलकाता स्थित केंद्रीय ड्रग लैबोरेटरी में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद अगर कुछ गलत हुआ होगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। 

पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि सूचना मिलते ही उन्होंने ड्रग कंट्रोलर की ड्यूटी लगा दी थी, ताकि इस मामले में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य सचिव और फार्मास्टियूकल सचिव ने सुबह ही राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सचिव से बातचीत की है और यह निर्णय लिया गया है कि पहले कोई कार्रवाई करने से पहले इसके सैंपल चेक करवाए जाएंगे। 

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के सोनीपत स्थित मेडन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड कफ एंड कोल्ड सीरप बनाती है। इसकी सप्लाई अफ्रीकी देश गांबिया में भी की जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस सिरप का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी जारी की है। जारी रिपोर्ट में कहा कि खांसी की दवा डाइथेलेन ग्लाइकोल और इथिलेन ग्लाइकोल इंसान के लिए जहर की तरह हैं। 

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने मामले की जांच का आदेश दिया। गुरुवार को दिल्ली, सोनीपत और चंडीगढ़ की टीमों ने कुंडली की दवा फैक्ट्री पर छापा मारा है। हरियाणा के ड्रग कंट्रोलर मनमोहन तनेजा की अगुवाई में टीमों ने सैंपल लिए हैं।
 
विस्तार

मामला केंद्र सरकार के अधीन है, इसलिए राज्य सरकार इसमें दखल नहीं देती है। केंद्र सरकार की तरफ से अगर कोई आदेश आएंगे तो नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। फिलहाल, सिरप के सैंपल ले लिए गए हैं और रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई होगी। – मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here