[ad_1]

कश्मीर में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
– फोटो : संवाद
ख़बर सुनें
विस्तार
श्रीनगर में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि एक दिन पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) भी भारत में शामिल हो जाएगा। कश्मीर का अब पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है। वह वीरवार को यहां मीडिया से बात कर रहे थे।
अठावले ने आतंकियों का आह्वान करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास के लिए शांति जरूरी हैं। उन्होंने आतंकियों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि मरने-मारने की जगह आतंकी युवा कश्मीर के विकास में भागीदार बनें।
अठावले ने कहा कि कश्मीर एक खूबसूरत जगह है और केंद्र सरकार यहां पर्यटन को बढ़ाने की कोशिश कर रही है ताकि यहां रोजगार के अधिक अवसर पैदा हों और स्थानीय लोगों को लाभ पहुंचे, लेकिन इसके लिए शांति जरूरी है।
अठावले ने कहा कि कश्मीर में लोग तिरंगा लहरा रहे हैं। पाकिस्तान ने पीओजेके पर कब्जा किया है। एक दिन वह भारत का हिस्सा होंगे। ऐसा वहां के लोग चाहते हैं क्योंकि वे पाकिस्तान से तंग आ चुके हैं। अठावले ने कहा कि हम अखंड कश्मीर और इसका विकास चाहते हैं।
पाकिस्तान को हम पर हमला करने, आतंकियों को ट्रेनिंग देने और युवाओं को गुमराह करने का काम बंद करना होगा। अगर पाकिस्तान समृद्ध होना चाहता है, तो उसे भारत के साथ अच्छे संबंध बनाने चाहिए।
उदित राज का बयान अनुचित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस नेता उदित राज की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बयान उचित नहीं था और उन्होंने इसका विरोध किया।
शिंदे गुट ही असली शिवसेना
महाराष्ट्र में शिवसेना के दो धड़ों द्वारा दशहरा रैलियों के बारे में एक सवाल के जवाब में अठावले ने कहा कि एकनाथ शिंदे की पार्टी असली शिवसेना है। उन्होंने कहा, दोनों रैलियां बहुत बड़ी थीं, लेकिन शिंदे की रैली उद्धव ठाकरे की रैली से बहुत बड़ी थी। शिंदे की शिवसेना असली है, उनके पास दो-तिहाई बहुमत है। मुझे विश्वास है कि चुनाव आयोग उनके पक्ष में फैसला करेगा।
[ad_2]
Source link