[ad_1]
हाइलाइट्स
सचिन की कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता
एमएस धोनी आईपीएल के 16वें एडिशन में चेन्नई की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे
सचिन और धोनी को साथ देखकर लोग बोले- एक फ्रेम में दो लीजेंड
नई दिल्ली. अपने फैंस के बीच भगवान का दर्जा हासिल करने वाले दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और ‘कैप्टन कूल’ के नाम से फेमस टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. दोनों खिलाड़ी टेनिस कोर्ट पर हाथ में रैकेट लिए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग दोनों दिग्गजों को साथ देखकर खूब खुश हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक जड़ चुके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी शर्ट और ट्रैक पैंट्स में नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की वायरल फोटो एक एड शूट के दौरान की है. दोनों टेनिस कोर्ट पर टेनिस खेल रहे हैं.
यह भी पढ़ें:Team India T20 World Cup: सूट-बूट पहनकर ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए टीम इंडिया के सितारे… देखें PHOTOS
IND v SA Lucknow Weather Updates: भारत-साउथ अफ्रीका पहला ODI तय समय पर नहीं होगा शुरू, BCCI ने बताई वजह

सचिन और धोनी का टेनिस प्रेम जगजाहिर है
सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी ने अपने खेल से देश को कई बार गौरवान्वित किया है. दोनों की देश के अलावा विदेश में भी चाहने वालों की कमी नहीं है. हाल में एमएस धोनी को यूएस ओपन का लुत्फ उठाते हुए देखा गया था. इसके अलावा वह कुछ दिन पहले ही दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव के साथ गोल्फ कोर्स में भी नजर आए थे. सचिन को लगातार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट को एंज्वॉय करते हुए देखा गया है. वह खासकर विंबलडन के वीआईपी दर्शक दीर्घा में कई बार नजर आ चुके हैं.
धोनी IPL 2023 में करेंगे CSK की कप्तानी
साल 2019 में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी और टीम इंडिया के साथी केदार जाधव के साथ गोल्फ का लुत्फ उठाते हुए नजर आए थे. धोनी ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में फिर चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. सीएसके की टीम आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी. धोनी ने 14 मैचों में 232 रन बनाए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hindi Cricket News, India vs South Africa, Ms dhoni, Sachin tendulkar, Team india
FIRST PUBLISHED : October 06, 2022, 15:15 IST
[ad_2]
Source link