[ad_1]

नोएडा सेक्टर तीन स्थित फैक्टरी में लगी आग
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
सेक्टर तीन स्थित एक प्लास्टिक की फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर बाद भयंकर आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलने पर दमकल की आधा दर्जन वाहनों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। अग्निशमन विभाग से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है हालांकि आग बुझाने का काम जारी है। इसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।
#WATCH | Thick black smoke rises from fire at a building in Noida’s Sector 3. More details awaited.#UttarPradesh pic.twitter.com/SRE6FdBthO
— ANI (@ANI) October 7, 2022
फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि आग कैसे लगी और ना ही किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की के बारे में पता चला है। वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है।
वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को सेक्टर तीन के सी 14 स्थित एक प्लास्टिक की फैक्टरी में आग लगी है और अभी आग बुझाने का काम चल रहा है।
[ad_2]
Source link