[ad_1]
हाइलाइट्स
ऑनलाइन टिकट Paytm app और Paytm Insider app से भी मिल सकेगा.
www.insider.in web के द्वारा भी ऑनलाइन टिकट प्राप्त किया जा सकता है.
काउंटर से 1 व्यक्ति को अधिकतम 3 टिकट. आधार कार्ड का फोटो कॉपी अनिवार्य.
रांची. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होनेवाले दूसरे वनडे (ODI) मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है. स्टेडियम के वेस्ट गेट (West Gate) के पास बने काउंटर से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बिकेंगे और दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक लंच ब्रेक होगा. दर्शक Paytm के एप पर ऑनलाइन भी टिकट बुक कर सकते हैं.
बताया गया है कि ऑनलाइन टिकट Paytm app, Paytm Insider app और www.insider.in web के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है. टिकट काउंटर से एक व्यक्ति को अधिकतम 3 टिकट ही मिलेंगे. इसके लिए आधार कार्ड का फोटो कॉपी अनिवार्य होगा. बता दें कि टिकट दर भी निर्धारित हैं जिसकी सूची आप नीचे देख सकते हैं.
भारत – दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के लिए टिकट दर
विंग बी- लोअर टियर – 1900, अपर टियर – 1500
विंग सी- लोअर टियर – 1400, अपर टियर – 1100
विंग डी- लोअर टियर – 1800, अपर टियर – 1700
अमिताभ चौधरी पवेलियन (नॉर्थ पवेलियन)
प्रीमियम टेरेस – 2000
प्रेसीडेंट इनक्लोजर – 10,000 (विद हॉस्पिटालिटी)
हॉस्पिटालिटी बॉक्स – 5500 (विद हॉस्पिटालिटी)
कॉरपोरेट बॉक्स – 4500 (विद हॉस्पिटालिटी)
कॉरपोरेट लाउंज – 8000 (विद हॉस्पिटालिटी)
एमएस धोनी पवेलियन (साउथ पवेलियन)
लक्जरी पार्लर – 6000 (विद हॉस्पिटालिटी)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : October 06, 2022, 09:28 IST
[ad_2]
Source link