Home Breaking News Airtel 5G Plus: आठ शहरों में हुई लॉन्चिंग, प्लान की शुरुआती कीमत 249 रुपये!

Airtel 5G Plus: आठ शहरों में हुई लॉन्चिंग, प्लान की शुरुआती कीमत 249 रुपये!

0
Airtel 5G Plus: आठ शहरों में हुई लॉन्चिंग, प्लान की शुरुआती कीमत 249 रुपये!

[ad_1]

भारती एयरटेल ने आज यानी 6 अक्तूबर से देश में Airtel 5G Plus सेवा शुरू कर दी है। Airtel 5G Plus को पहले आठ शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में शुरू किया गया है। कंपनी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 5जी प्लस सेवाओं का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपनी सिम कार्ड बदलने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि मौजूदा एयरटेल 4जी सिम में ही 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

साथ ही कंपनी ने Airtel 5G Plus सर्विस को आज शाम छह बजे से लाइव भी कर दिया है। यानी इन आठ शहरों में Airtel 5G का इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी ने दावा किया है कि Airtel 5G Plus में यूजर्स अब 30 गुना तेज स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

विट्टल ने कहा, एयरटेल 5जी प्लस आने वाले वर्षों में लोगों के कम्युनिकेशन, रहने, काम करने, जुड़ने और खेलने के तरीके को फिर से परिभाषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। एयरटेल 5जी प्लस एक ऐसी टेक्नोलॉजी पर चलता है जिसे दुनिया में सबसे डेपलप इकोसिस्टम कहा जाता है। यह सुनिश्चित करेगा कि भारत में सभी 5G स्मार्टफोन एयरटेल नेटवर्क पर बिना किसी दिक्कत के काम करें। यूजर्स एयरटेल 5जी प्लस से हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फोटोज को तुरंत अपलोड करने जैसे काम सुपरफास्ट स्पीड से कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: सावधान: स्मार्ट TV में ब्लास्ट से युवक की मौत, इन पांच बातों का रखें विशेष ध्यान

मिलेगी 20-30 गुना ज्यादा स्पीड

एयरटेल ने  5G Plus के साथ दावा किया है कि इसमें यूजर्स को वर्तमान इंटरनेट स्पीड से 20-30 गुना ज्यादा स्पीड मिलेगी। यूजर्स को कॉलिंग के दौरान क्लियर आवाज के साथ सुपर फास्ट कॉल कनेक्ट की सुविधा भी मिलेगी। कंपनी ने ये भी कहा कि 5जी प्लस सेवाओं का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपनी सिम कार्ड बदलने की जरूरत नहीं है, वह मौजूदा एयरटेल 4जी सिम में ही 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: अलर्ट: फिर से वापस आया यह खतरनाक बैंकिग वायरस, मिनटों में खाली कर देगा बैंक अकाउंट 

 

इतनी होगी प्लान की कीमत

कंपनी के अनुसार फिलहाल 4जी प्लान की कीमत पर ही ग्राहक 5जी का इस्तेमाल कर सकेंगे। यानी आपके फोन में यदि 4जी प्लान एक्टिवेट है तो आप उसी के साथ 5जी इंटरनेट का यूज किया जा सकता है। एयरेटल का सबसे सस्ता 5G रिचार्ज प्लान 249 रुपये में मिलेगा, इसमें 2 जीबी डाटा और फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की रहेगी। वहीं एयरटेल का 56 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान 499 रुपये में आएगा। इसमें कुल 6 जीबी डाटा मिलेगा, जबकि 365 दिनों की वैधता वाला सबसे सस्ता 5G प्लान 1,699 रुपये में आएगा। एयरटेल के 1,699 रुपये वाले प्लान में कुल 24 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here