[ad_1]

वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट
– फोटो : सोशल मीडिया।
ख़बर सुनें
विस्तार
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग की लंबाई, चौड़ाई, गहराई, उम्र और आसपास की एरिया की कार्बन डेटिंग पर कोर्ट का फैसला टल गया है। सुनवाई की अगली तारीख 11 अक्तूबर दी गई है। कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। कोर्ट में दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे। हिंदू पक्ष की ओर से चारों वादी महिलाएं और उनके वकील विष्णु शंकर जैन और हरिशंकर जैन कोर्ट में पहुंचे थे।
जिला जज डॉ. एके विश्वेश की कोर्ट ने कहा है कि वादिनी पांच महिलाएं एकमत होकर अपनी बात रखें। और बताएं कि ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग की किस वैज्ञानिक पद्धति से जांच हो।
कोर्ट का फैसला टला
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग में फैसला टल गया है। सुनवाई की अगली तारीख 11 अक्तूबर को मिली है।
हिंदू पक्ष कोर्ट के लिए निकला
वादी पक्ष कोर्ट के लिए रवाना हुआ। कोर्ट के फैसले का सबको बेसब्री से इंतजार है।
फैसले से पहले हिंदू पक्ष के लोगों ने पूजा-पाठ और हवन किया
ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराने को लेकर आज फैसला आएगा। कोर्ट के फैसले से पहले हिंदू पक्ष के लोगों ने पूजा-पाठ और हवन किया। भगवान से हिंदू पक्ष में फैसला आने की कामना की।
इसमें 29 सितंबर को हुई पिछली सुनवाई में कार्बन डेटिंग पर वादी पक्ष ही आमने-सामने आ गया था। जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में चार महिला वादियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन व विष्णु जैन ने मांग की है कि शिवलिंग के नीचे अरघे और आसपास की जांच कराई जाए।
[ad_2]
Source link