[ad_1]
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप घर परिवार में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन वह असंभव होगा। आपके मित्र आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या का समाधान बता सकते हैं। आपको आय के नवीन स्त्रोत मिलने से आप आगे बढ़ेंगे। आप किसी नई भूमि,भवन व वाहन आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। माताजी से आप किसी पुरानी बात पर वाद विवाद में पड़ सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण कुछ लगाना होगा नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आपके घर में कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी जिसमें आप तालमेल बनाए तो बेहतर रहेगा। कुछ लेनदेन के मामले आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे,जिनसे आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही बचने को मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज यदि आप अपने करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं,तो उसमें आज कोई नया मोड़ आ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आप के लिए दिन उत्तम रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे और तभी कार्य को करेंगे। यदि कोई आवश्यक कार्य हो,तो उसमें आपको जल्दबाजी दिखानी होगी,नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। आज आपकी अपनी कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी,जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम ना मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको घर व बाहर कहीं पर भी किसी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह उल्टा आपके ऊपर आ सकता है। आय निश्चित होने के कारण आपको अपने खर्चों की ओर ध्यान देना होगा,नहीं तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी वाणी आपका कोई वाद-विवाद करा सकती है,इसलिए नियंत्रण बनाए रखें। कानूनी कार्यों में यदि कुछ अड़चनें आ रही हैं,तो उसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।
[ad_2]
Source link