[ad_1]

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार को हो रही है। पहला मैच लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत के स्टार खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। भारत की मुख्य टीम इसी दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी और टी20 विश्व कप की तैयारी में जुट जाएगी। इस सीरीज में शिखर धवन टीम इंडिया के कप्तान होंगे और वह युवा खिलाड़ियों के साथ भारत को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे। धवन इससे पहले वेस्टइंडीज में भी भारतीय टीम को वनडे सीरीज जिता चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीका इस सीरीज में भी अपनी मुख्य टीम के साथ खेलेगा। ऐसे में भारत के युवा खिलाड़ियों और दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं सीरीज के पहले मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी…
[ad_2]
Source link