[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में हार मिली
साउथ अफ्रीका ने 250 रन का लक्ष्य भारत के सामने रखा था
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया यहां शिखर धवन की कप्तानी में खेलने उतरी थी और बारिश से बाधित मुकाबले में मेहमान टीम ने जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाने में कामयाबी पाई. 40-40 ओवर के खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट पर 249 रन का स्कोर खड़ा किया था. भारत 8 विकेट पर 240 रन तक ही पहुंच पाया. मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था अगर जो संजू सैमसन और शार्दुल ठाकुर की जोड़ी ना टूटती.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का काम शुरुआती झटको से बिगड़ा. शिखर धवन, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड और इशान किशन सस्ते में वापस लौट गए. 51 रन तक चार विकेट गिर चुके थे. टीम को श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने की साझेदारी ने संभाला. दोनों ने पारी को आगे बढ़ाते हुए विकेट गिरने का सिलसिला थामा. 5वें विकेट के लिए 54 गेंद पर 67 रन की साझेदारी हुई. अय्यर का विकेट गिरा तो शार्दुल ने सैमसन के साथ मोर्चा थामा और टीम को जीत तरफ ले बढ़े आखिरी ओवरो में आक्रमण तेज किया लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिसने मैच को बदल दिया.
मैच का टर्निंग प्वाइंट
भारत को जब गियर बदलने की जरूरत थी तब ठाकुर ने अपने हाथ खोले. 37वां ओवर करने आए रबाडा को तीन तीन चौके जड़ते हुए संजू के साथ मिलकर 14 रन बना डाले. 24 गेंद पर 60 रन का लक्ष्य अब 18 गेंद पर 46रन हो गया. अगले ओवर में बड़ा शाट लगाने की कोशिश में शार्दुर ने केशव महाराज को अपना कैच दे दिया और मैच यहीं से बदल गया. इसके बाद एक के बाद एक भारत ने विकेट गंवाए. मैच आखिर ओवर तक गया लेकिन संजू टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए.
कैच टपकाना पड़ गया महंगा
38वें ओवर में जब क्लासेन का कैच छूटा तो वह 64 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे. आवेश खान की गेंद पर सिराज से उनका कैच छूटा और वह 74 रन बनाकर लौटे. वहीं मिलर ने 52 रन बनाए थे जब इसी ओवर की अगली गेंद पर उनका कैच छूटा. वह 75 रन की नाबाद पारी खेलकर वापस लौटे. अगर यह दोनों कैच पकड़े जाते तो भारत के सामने यकीनन लक्ष्य कम हो सकता था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, Sanju Samson, Shardul thakur
FIRST PUBLISHED : October 06, 2022, 23:11 IST
[ad_2]
Source link