Home Breaking News Jac Delhi: आज दूसरे चरण की आवंटित होंगी सीटें, दस्तावेज सत्यापन कर दो दिन के भीतर मिलेगा दाखिला

Jac Delhi: आज दूसरे चरण की आवंटित होंगी सीटें, दस्तावेज सत्यापन कर दो दिन के भीतर मिलेगा दाखिला

0

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : PTI

ख़बर सुनें

दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आज दूसरे चरण की आवंटित सीटों का परिणाम जारी होगा। इसके तहत सामान्य से लेकर आरक्षित श्रेणी के छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। वहीं, दो दिन में ही दिल्ली के छात्रों को दाखिला मिलेगा, जबकि एक दिन में बाहरी छात्रों को दाखिला दिया जाएगा।

जैक के मुताबिक, मंगलवार को पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब दूसरे चरण के दाखिले के लिए बृहस्पतिवार से सीट आवंटन होगा। सीट आवंटन के बाद सात अक्तूबर को सामान्य, एससी और एसटी श्रेणी के छात्रों के दस्तावेजों को सत्यापित किया जाएगा। वहीं, आठ अक्तूबर को ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, कश्मीरी विस्थापित व अन्य श्रेणी के छात्रों को दाखिला मिलेगा। 

सीट आवंटन के बाद छात्र फीस का भुगतान करते हैं और संबंधित विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए नहीं पहुंचते हैं तो दाखिला निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि बिना किसी देरी के विश्वविद्यालय में पहुंच सीट को सुनिश्चित कर लें। वहीं, दिल्ली के बाहरी छात्रों के लिए 10 अक्तूबर को दाखिला प्रक्रिया चलेगी। बाहरी छात्रों को दाखिले के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया गया है। जिन छात्रों को सीट आवंटित हो जाती है और वह संबंधित सीट या संस्थान में कोई उन्नयन नहीं चाहते हैं तो छात्रों को 10 अक्तूबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक सीट को फ्रिज करना होगा।

पहले चरण की खाली सीटों पर मिलेगा दाखिले का अवसर
जैक दिल्ली के एक अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में काफी सीटें खाली रह गई हैं। कुछ छात्रों को दूसरे विश्वविद्यालयों में सीट मिल गई। इस वजह से छात्रों ने दिल्ली के तकनीकी विश्वविद्यालयों के विकल्प को छोड़ दिया है। ऐसे में इन सीटों को दूसरे चरण में भरा जाएगा। इस वजह से दूसरे चरण में छात्रों के पास दाखिले का अधिक अवसर है। वहीं, दूसरे चरण में भी यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो इन्हें अगले चरण की सीटों के साथ जोड़कर भरा जाएगा। बता दें कि इस साल करीब साढ़े छह हजार सीटों पर दाखिला होना है। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here