[ad_1]

तेम्बा बावुमा और शिखर धवन
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज में भी जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। हालांकि, इन दोनों सीरीज में काफी कुछ बदल चुका है। रोहित शर्मा की बजाय शिखर धवन टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं, भारत की मुख्य टीम के 14 खिलाड़ी पहले ही ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुके हैं। इस सीरीज में भारत की युवा टीम अपना दम दिखाएगी। कप्तान धवन के अलावा टीम के बाकी खिलाड़ियों के पास कुछ खास अनुभव नहीं है।
संजू सैमसन और रजत पाटीदार जैसे युवा खिलाड़ियों से सभी टीम को देखने के लिए सभी बेकरार हैं, लेकिन लखनऊ में होने वाले पहले वनडे के दौरान फैंस को निराश होना पड़ सकता है। इस मैच के दौरान बारिश की संभावना है और यह मैच धुलने का खतरा बना हुआ है। हालांकि, बारिश रुकने पर कुछ ओवर की कटौती के साथ मैच हो सकता है, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों को खेल देखने का मौका मिल सकता है।
[ad_2]
Source link