Home Sports Rahkeem Cornwall: इस खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में जड़ा दोहरा शतक, पारी में ठोके 22 छक्के; तोड़े बड़े रिकॉर्ड

Rahkeem Cornwall: इस खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में जड़ा दोहरा शतक, पारी में ठोके 22 छक्के; तोड़े बड़े रिकॉर्ड

0
Rahkeem Cornwall: इस खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में जड़ा दोहरा शतक, पारी में ठोके 22 छक्के; तोड़े बड़े रिकॉर्ड

[ad_1]

Rahkeem Cornwall Double Century: T20 फॉर्मेट में हमेशा से ही बल्लेबाज हावी रहे हैं. जब बैट्समैन चौके और छक्के लगाता है, तो दर्शक बहुत ही ज्यादा रोमांचित होते हैं. अब वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कोर्नवाल ने अमेरिका के एक टी20 टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. 

इस प्लेयर ने लगाया दोहरा शतक 

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रहकीम कोर्नवाल ने अमेरिका में एक टी20 टूर्नामेंट में मात्र 77 गेंदों में नॉटआउट 205 रन ठोक डाले, जिसमें 22 छक्के और 17 चौके शामिल थे. अटलांटा ओपन टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अटलांटा फायर की तरफ से खेलते हुए कोर्नवाल ने अपने दोहरे शतक से अपनी टीम को 172 रन से जीत दिलाई. 

जड़े 22 छक्के 

जाने माने आंकड़ेबाज मोहनदास मेनन ने गुरूवार सुबह यह खबर ट्वीट की. उन्होंने लिखा, ‘वेस्टइंडीज के रहकीम कोर्नवाल ने मात्र 77 गेंदों पर नाबाद 205 (स्ट्राइक रेट 266.23) ठोके, जिसमें 22 छक्के और 17 चौके शामिल थे. विजेता टीम को 75,000 डॉलर उपलब्ध हैं.’ अटलांटा ओपन के रूप में जानी जाने वाला यह एक अमेरिकी टी 20 प्रतियोगिता है. विजेता टीम को 75 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी. 

खुद को कहा था 360 डिग्री खिलाड़ी

रहकीम कॉर्नवाल ने हाल ही में दावा किया था कि वह 360 डिग्री खिलाड़ी हैं. उन्होंने कहा था कि वह हिटिंग की प्रैक्टिस नहीं करते हैं. यह उनके प्राकृतिक रूप से है. अभी तक उन्होंने 66 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 147.49 की स्ट्राइक रेट से 1146 रन बनाए हैं. 

(इनपुट: आईएएनएस)

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here