Home Sports T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने किए बड़े बदलाव, इन प्लेयर्स को दिया आराम

T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने किए बड़े बदलाव, इन प्लेयर्स को दिया आराम

0
T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने किए बड़े बदलाव, इन प्लेयर्स को दिया आराम

[ad_1]

Australia vs England T20 Series: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. टी20 विश्व कप से पहले सारे खिलाड़ियों को भरपूर आराम देने के उद्देश्य से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के विरुद्ध पहले टी20 के लिए अपने दल से पहली पसंद के गेंदबाजों को बाहर रखा है. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबले पर्थ और कैनबरा में खेले जाने हैं और मिचेल स्टार्क, जॉश हेजलवुड, पैट कमिंस और एडम जैम्पा को ग्लेन मैक्सवेल के साथ पहले मैच के लिए पर्थ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह सारे खिलाड़ी अब सीधे दूसरे मैच के लिए कैनबरा में ही टीम के साथ जुड़ेंगे. 

इन प्लेयर्स को मिली जगह 

इंग्लैंड सीरीज में मार्कस स्टॉयनिस, केन रिचर्डसन और एश्टन एगर टीम में अपनी औपचारिक वापसी करेंगे. साथ ही कैमरन ग्रीन अपनी जगह पर बरकरार हैं और लेग स्पिनर मिचेल स्वेप्सन और तेज गेंदबाज नाथन एलिस को भी पहले मैच के लिए दल में जोड़ा गया है. 

टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर हैं निगाहें 

वेस्टइंडीज के ऊपर पहले मैच में करीबी जीत के बाद कमिंस ने कहा था, ‘हमें एक विश्व कप जीतना है और उसके लिए हमें सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में आना होगा. इन पांच मैचों में बहुत जरूरी है कि हम बहुत ज्यादा ऊर्जा नहीं गंवा दें. हम भारत में तीन मैच भी खेल कर आए हैं. आप अगले कुछ मैच में कुछ खिलाड़ियों को विश्राम करते देख सकते हैं और कुछ और को नई भूमिकाओं में भी देखेंगे. इस सब का उद्देश्य यही है कि हम विश्व कप के शुरूआत ही नहीं आखिर तक भी हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें.’

जॉर्ज बेली ने दिया ये बयान 

रिचर्डसन और मिचेल मार्श जो टखने की चोट से उबरने के बाद वेस्टइंडीज के विरुद्ध पहले टी20 में बतौर विशेषज्ञ बल्लेबाज खेले थे. गुरुवार को पर्थ चले गए हैं और शुक्रवार को ब्रिस्बेन में दूसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा, ‘हाई-परफॉर्मेंस टीम और चयनकर्ताओं ने इन मैचों का आयोजन विश्व कप के लिए खिलाड़ियों को तैयार रखने के लिए किया है. कुछ सदस्य तैयारी के लिए पहले ही पर्थ पहुंच गए हैं और कुछ और को हम इस यात्रा से छूट दे रहे हैं. 

पर्थ मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई दल: 

आरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टॉयनिस, टिम डेविड, जॉश इंग्लिस , डैनियल सैम्स, शॉन एबट, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन एलिस, केन रिचर्डसन

कैनबरा में दो मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई दल: 

आरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, टिम डेविड, जॉश इंग्लिस, डैनियल सैम्स, शॉन एबट, एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड, एडम जम्पा, केन रिचर्डसन

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here