Home Sports VIDEO: सुपर ओवर में 10 छक्के, नहीं देखा होगा ऐसा खिलाड़ी, फिर छक्के से दिलाई रोमांचक जीत

VIDEO: सुपर ओवर में 10 छक्के, नहीं देखा होगा ऐसा खिलाड़ी, फिर छक्के से दिलाई रोमांचक जीत

0
VIDEO: सुपर ओवर में 10 छक्के, नहीं देखा होगा ऐसा खिलाड़ी, फिर छक्के से दिलाई रोमांचक जीत

[ad_1]

हाइलाइट्स

मैच में दोनों ही टीमें सिर्फ 111-111 रन ही बना सकी थीं
अमेलिया केर ने सबसे अधिक नाबाद 49 रन की पारी खेली

बारबाडोस. सोफी डिवाइन (Sophie Devine) ने एक बार फिर साबित किया कि उन्हें क्यों टी20 का बेस्ट खिलाड़ी कहा जाता है. न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तान डिवाइन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 के एक मुकाबले में छक्के से टीम को रोमांचक जीत दिलाई. मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में चला गया था. वेस्टइंडीज की महिला टीम ने सुपर ओवर में पहले खेलते हुए 15 रन बनाए. जवाब में डिवाइन ने नाबाद 17 रन बनाकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई. इस तरह से न्यूजीलैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है. मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 111 रन बनाए थे. जबाव में वेस्टइंडीज की टीम भी 9 विकेट पर 111 रन ही बना सकी.

सुपर ओवर में न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज हेले जिनसन ने पहली गेंद वाइड डाली और इस पर 4 रन भी चले गए. इस तरह से वेस्टइंडीज को 5 रन मिल गए. पहली गेंद पर एक रन बना. दूसरी गेंद पर मैक्लीन ने चौका जड़ा. अगली 4 गेंद पर 5 रन ही बने. इस तरह से वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 15 रन बनाए. कीवी टीम को जीत के लिए 16 रन बनाने थे. वेस्टइंडीज की कप्तान और ऑफ स्पिनर हेले मैथ्यूज ने गेंद संभाली. सोफी डिवाइन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. दूसरी गेंद पर 2 और तीसरी गेंद पर एक रन बनाए. अब 3 गेंद पर 7 रन बनाने थे.

अंतिम गेंद पर चाहिए थे 4 रन
चौथी गेंद पर सूजी बेट्स ने लेग बाई के सहारे एक रन बनाया. 5वीं गेंद पर सोफी डिवाइन ने 2 रन लिया. अब न्यूजीलैंड टीम को जीत के लिए एक गेंद पर 4 रन बनाने थे. डिवाइन ने लेग साइड पर छक्का लगाकर टीम की जीत पक्की कर दी. वे 5 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद रहीं. ओवरऑल टी20 के सुपर ओवर की बात करें तो 33 साल की डिवाइन का रिकॉर्ड बेहतरीन है. वे 8 मैच में उतरी और सभी में टीम को जीत मिली. इस दौरान वे हर बार नाबाद भी रहीं. 26 गेंद पर 87 रन बनाए हैं. स्ट्राइक रेट 335 का रहा है. 10 छक्के और 3 चौके जड़े हैं.

भारत के 14 खिलाड़ियों का टी20 वर्ल्ड कप में कैसा रहा है प्रदर्शन, एक क्लिक में जानिए पूरी डिटेल

इससे पहले अमेलिया केर के नाबाद 49 रन के सहारे न्यूजीलैंड ने मैच में पहले खेलते हुए 111 रन का स्कोर बनाया था. जवाब में वेस्टइंडीज को अंतिम ओवर में जीत के लिए 4 रन बनाने थे और 3 विकेट शेष थे. जिनसन ने ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और 2 विकेट लिए. इस तरह से मैच टाई हो गया. डिवाइन ने भी 3 विकेट झटके थे. डिवाडन के ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल के रिकॉर्ड को देखें, तो वे अब तक 108 पारियों में 30 की औसत से 2816 रन बनाए हैं. एक शतक और 17 अर्धशतक लगाया है. स्ट्राइक रेट 122 का है. इस तेज गेंदबाज ने 109 विकेट भी लिए हैं. 22 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है.

Tags: New Zealand, Sophie Devine, West indies



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here