Home Sports Women’s Asia Cup 2022: टीम की एक भी बैटर नहीं पहुंची दहाई अंक तक, 5 बिना खाता खोले वापस

Women’s Asia Cup 2022: टीम की एक भी बैटर नहीं पहुंची दहाई अंक तक, 5 बिना खाता खोले वापस

0
Women’s Asia Cup 2022: टीम की एक भी बैटर नहीं पहुंची दहाई अंक तक, 5 बिना खाता खोले वापस

[ad_1]

नई दिल्ली. बांग्लादेश में खेली जा रही महिला टी20 एशिया कप में मेजबान टीम ने गुरुवार को बेहद दमदार जीत दर्ज की. मलेशिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले टीम ने 5 विकेट पर 129 रन का स्कोर खड़ा किया फिर महज 41 रन पर मलेशिया को ढरे कर 88 रन की बड़ी जीत हासिल की. यह टूर्नामेंट में तीन मैच में बांग्लादेश की दूसरी जीत रही. डेब्यू कर रही फरिहा त्रिस्ना ने हैट्रिक लेकर इस मुकाबले को यादगार बनाया.

बांग्लादेश और मलेशिया के बीच गुरुवार को एशिया कप में खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा. डिफेंडिंग चैंपियन ने लाजवाब गेंदबाजी के दमपर मलेशिया को 50 रन तक भी नहीं पहुंचने दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने मुर्शिदा खातून और कप्तान निगार सुल्ताना के अर्धशतक के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 129 रन का स्कोर खड़ा किया. फरिहा, फहीमा खातून, संजीदा और रुमाना की लाजवाब गेंदबाजी के दम पर 18.5 ओवर में मलेशिया को 41 रन पर ढेर कर दिया.

एक भी बैटर नहीं पहुंचा दहाई अंक तक

इस पारी के दौरान मलेशिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से नाकाम नजर आई. टीम के 10 में से किसी भी एक बैटर का स्कोर दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया. 5 खिलाड़ी तो बिना खाता खोले ही मैदान से वापस लौट आए. टीम की तरफ से सबसे बड़ा निजी स्कोर 9 रन का देखने को मिला. एलसा हंटर और नूर अलियाना ने 9-9 रन का स्कोर बनाया. मास एलिसा, माहिरा इस्माइल, नूर हयाती, आइशा एलिसा और नूर दानिया इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाई और शून्य पर आउट होकर वापस लौटीं.

बांग्लादेश की दूसरी जीत 

यह तीन मुकाबलों में बांग्लादेश की दूसरी जीत है. पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ मेजबान टीम ने 9 विकेट की बड़ी जीत हासिल की थी. दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ था जहां टीम को 9 विकेट से हार मिली थी. अब तीसरे मुकाबले में 88 रन की बड़ी जीत के साथ वापसी हुई है.

Tags: Women Asia Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here