[ad_1]
हाइलाइट्स
नई टीम के लिए खेलेंगे चेतेश्वर पुजारा
तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी
भारतीय टीम के क्रिकेटर हैं पुजारा
नई दिल्ली. भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि वह एक नई टीम के लिए जल्द ही खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि वह किस टीम के लिए खेलेंगे उन्होंने फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया है.
34 भारतीय वर्षीय बल्लेबाज ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, ‘इस नई पारी की शुरुआत करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है! क्या आप मेरी नई टीम के नाम का अनुमान लगा सकते हैं? अधिक जानकारी के लिए बने रहिए!’ इसके साथ ही उन्होंने #न्यूटीम #क्रिकेट #सरप्राइज का इस्तमाल किया है.

यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आरपीएसजी समूह ने बनाया ‘ग्लोबल मेंटोर’
पुजारा के इस ट्वीट पर उनके चाहने वाले भी कमेंट कर अपना विचार साझा कर रहे हैं. कई प्रशंसकों का मानना है कि पुजारा किसी नए विज्ञापन में नजर आने वाले हैं. वहीं कुछ फैन ने उम्मीद जताई है कि वह सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र की टीम के लिए खेल सकते हैं. इस बीच पुजारा के चाहने वाले फैंस उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
ईरानी कप में फ्लॉप हुए पुजारा:
इंग्लिश जमीं पर तहलका मचाने वाले पुजारा का बल्ला ईरानी कप में खामोश रहा. हाल यह रहा कि वह रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ दोनों पारियों में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए और दोनों पारियों में सिर्फ एक-एक रन बनाकर आउट हुए. पुजारा को दोनों पारियों में कुलदीप सेन ने अपना शिकार बनाया था.
चेतेश्वर पुजारा का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
पुजारा ने भारतीय टीम के लिए 100 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 168 पारियों में 6816 रन निकले हैं. पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में 96 मैच खेलते हुए 164 पारियों में 43.8 की औसत से 6792 और वनडे में चार मैच खेलते हुए चार पारियों में 6.0 की औसत से 24 रन बनाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cheteshwar Pujara, Indian Cricket Team, Indian Cricketer, Team india
FIRST PUBLISHED : October 07, 2022, 20:44 IST
[ad_2]
Source link