Home Sports टी20 वर्ल्ड कप: पीसीबी के रमीज राजा ने बताया, India vs Pakistan मैच देखने क्यों नहीं जाएंगे

टी20 वर्ल्ड कप: पीसीबी के रमीज राजा ने बताया, India vs Pakistan मैच देखने क्यों नहीं जाएंगे

0
टी20 वर्ल्ड कप: पीसीबी के रमीज राजा ने बताया, India vs Pakistan मैच देखने क्यों नहीं जाएंगे

[ad_1]

कराची. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा कि वह आगामी टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के शुरुआती मुकाबले को देखने नहीं जाएंगे. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि उन्हें चिर-प्रतिद्वंद्वियों को एक-दूसरे के खिलाफ खेलते देखने से गुस्सा नहीं आता है क्योंकि वह अक्सर अन्य दर्शकों के साथ लड़ाई में पड़ जाते हैं. मेन इन ग्रीन 23 अक्टूबर (रविवार) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में भारत से भिड़ने के लिए तैयार है.

रमीज ने समा टीवी पर एक चर्चा में कहा, ‘मैं पाकिस्तान का पहला मैच देखने नहीं जाऊंगा क्योंकि मुझमें मैच देखने की तड़प नहीं है. मैं भावनात्मक रूप से बहुत जुड़ा हुआ हूं और इसलिए मैं मैचों में नहीं जाता क्योंकि वहां लोगों के साथ मेरी लड़ाई हो जाती है. कई लोगों ने मुझसे वर्ल्ड कप का पहला मैच देखने को कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया. मैं घर बैठे मैच देखूंगा.’

शिखर धवन ने खराब शुरुआत और कमजोर फील्डिंग को बताया हार की वजह, फिर बोले- मुझे गर्व है कि…

पीसीबी प्रमुख ने इस तथ्य को भी स्वीकार किया कि पाकिस्तान के पास मिडिल ऑर्डर में के कुछ दिक्कतें हैं और कई मौकों पर टीम संकट में फंस जाती है. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि मिडिल ऑर्डर में बहुत सारी समस्याएं हैं और टीम बड़ी मुश्किल में फंस जाती है, लेकिन यह कोई ऐसी समस्या नहीं है जिसे सुलझाया नहीं किया जा सकता है. अन्य टीमों की तरह, पाकिस्तान के पास भी विश्व कप जीतने का मौका है. वे ट्रॉफी जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं न कि उपविजेता.’

रमीज़ ने भारतीय प्रशंसकों को पाकिस्तानी प्रशंसकों से बेहतर बताया और कहा कि हमारे लोग अक्सर अपने देश के खिलाड़ियों की आलोचना करता है, भले ही वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों. उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बताऊं कि जब विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक बनाया, तो भारतीय प्रशंसक अपना पूरा एशिया कप भूल गए. क्या हम कभी ऐसा करेंगे? हम क्या कहते हैं कि बाबर आजम ने एक शतक तो बनाया, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 135 था, जबकि डेविड वॉर्नर का 147.3 था. तो इसलिए यह शतक यह बेकार है.’

Tags: Pakistan, Ramiz Raja, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here