Home Sports टी20 वर्ल्ड कप से किया गया दरकिनार.. MS Dhoni की तरह पारी खेलकर चयनकर्ताओं को दिया जवाब

टी20 वर्ल्ड कप से किया गया दरकिनार.. MS Dhoni की तरह पारी खेलकर चयनकर्ताओं को दिया जवाब

0
टी20 वर्ल्ड कप से किया गया दरकिनार.. MS Dhoni की तरह पारी खेलकर चयनकर्ताओं को दिया जवाब

[ad_1]

हाइलाइट्स

संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली शानदार पारी
भारत को पहले वनडे में साउथ अफ्रीका ने 9 रन से हराया
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे 9 अक्टूबर को खेला जाएगा

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप टीम से दरकिनार किए गए भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अपने बल्ले से चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है. संजू साउथ अफ्रीका (India vs South Africa)  के खिलाफ पहले वनडे में बेशक अपनी अर्धशतकीय पारी से टीम को जीत नहीं दिला सके, बावजूद इसके उन्होंने जिस परिस्थिति में यह शानदार पारी खेली वह तारीफ के काबिल है. भारतीय विकेटकीपर ने उस समय क्रीज पर कदम रखा जब भारतीय टीम 51 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी.

संजू सैमसन ने नाबाद 86 रन की पारी खेली. टीम इंडिया (Team India) लगभग जीत के दरवाजे पर पहुंच चुकी थी. लेकिन आखिर में वह 9 रन पीछे रह गई और मुकाबले को गंवा बैठी. लखनऊ में खेले गए पहले वनडे में एक छोर से विकेट गिर रहे थे तो, दूसरी छोर पर संजू सैमसन खूंटा गाड़े हुए थे. आखिरी ओवर में संजू ने जरूर 20 रन बटोरे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें:इंजीनियर से बना क्रिकेटर.. ‘नकल बॉल’ की खोज करने वाले ने 610 शिकार के साथ ली क्रिकेट से विदाई

जब संजू सैमसन की पारी ने बढ़ाई तेम्बा बवूमा की धड़कनें, जानें जीत से क्यों खुश नहीं हैं कप्तान?

संजू सैमसन ने श्रेयस के आउट होने के बाद आक्रामक रुख अख्तियार किया
संजू ने शुरुआत में क्रीज पर जमने के लिए थोड़ा समय लिया. उन्होंने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 54 गेंदों पर 67 रन की अहम साझेदारी की. श्रेयस के आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने आक्रामक रुख अख्तियार किया. उन्होंने खासतौर पर स्पिनर तबरेज शम्सी को निशाना बनाया. संजू को इसके बाद शार्दुल ठाकुर का साथ मिला. इस दौरान उन्होंने अपना दूसरा वनडे अर्धशतक पूरा किया.

संजू सैमसन ने आखिरी ओवर में बटोरे 20 रन
भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 30 रन की जरूरत थी. संजू स्पिनर तबरेज शम्सी के ओवर में 20 रन ही बटोर सके. 27 वर्षीय केरल के इस बल्लेबाज ने 63 गेंदों पर नाबाद 86 रन बनाए. सैमसन में इस दौरान एमएस धोनी की झलक देखने को मिली, जो मैच को आखिर तक ले गए जहां मैच का रिजल्ट संभवत: जीत में भी बदल सकता था. मौजूदा सीजन में संजू शानदार फॉर्म में हैं. उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 में फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी. इसके बाद उन्होंने आयरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक जड़े.

Tags: India vs South Africa, Indian Cricket Team, Ms dhoni, Sanju Samson, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here