[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज रजा टी20 विश्व कप देखने नहीं जाएंगे
रमीज ने कहा मैं बहुत बुरा दर्शक हूं. लड़ाई हो जाती है
पाकिस्तान के साथ 19-20 हुआ तो लड़ाई हो जाएगी
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज रजा अक्सर ही अपने बेतुके बयान के लिए चर्चा में रहते हैं. ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले अब उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से सुर्खियों में हैं. रजा ने कहा कि अगर जो मैं विश्व कप का मैच देखने चला गया तो फिर लड़ाई कर लूंगा. हो सकता है कि मेरी स्टेडियम में जाने पर बैन लग जाए.
रमीज ने एक इंटरव्यू में कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के सवाल पर रमीज ने कहा, देखिए ये जो है हुनर और टैलेंट से ज्यादा मानसिक मजबूती का मुकाबला होता है. क्योंकि मैंने भारत के खिलाफ काफी मुकाबले खेला है. अगर जो आपके अंदर मानसिक तौर पर मजबूती है, हार मानने को तैयार नहीं हैं तो फिर छोटी टीम भी बड़ी टीम को हरा सकती है. भारत से जब भी मुकाबला हुा है तो हमेशा ही पाकिस्तान अंडरडॉग रहा है. अब उन्होंने भी हमें सम्मान देना शुरू कर दिया है क्योंकि उनको लगता था पाकिस्तान हमें हरा ही नहीं सकता.”
“मैं लोगों से यही कहता हूं कि पाकिस्तान को आप क्रेडिट तो दीजिए. एक अरबों की कमाई करने वाली इंडस्ट्री को हराया है. मैंने कई विश्व कप में खेला है, हम तो भारत को कभी नहीं हरा पाए. ये अभी जो हो रहा इस टीम की बदौलत हो रहा है. आपको इस टीम की सराहना करनी चाहिए क्योंकि भारत की तुलना में कम सुविधा होने के बाद भी तगड़ा मुकाबला करते हैं.”
“मुझे लोग कर रहे हैं आप जाइए और वर्ल्ड कप देखिए. मैंने कहा यहां पर 10 और काम कर लूंगा जाकर वर्ल्ड कप क्या देखूंगा. वैसे भी मैं बड़ा बुरा दर्शक हूं क्योंकि मैं लोगों से वहां लड़ना शुरू हो जाता हूं. मेरी तो इंट्री बैन हो जाएगी स्टेडियम में अगर पाकिस्तान 19 या 20 खेलता है.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Pakistani, Pakistan Cricket Board, Ramiz Raja, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 07, 2022, 22:00 IST
[ad_2]
Source link