Home Sports रोजर बिन्नी को मिल सकता है बीसीसीआई में बड़ा पद, बोर्ड चुनाव 18 अक्टूबर को-रिपोर्ट

रोजर बिन्नी को मिल सकता है बीसीसीआई में बड़ा पद, बोर्ड चुनाव 18 अक्टूबर को-रिपोर्ट

0
रोजर बिन्नी को मिल सकता है बीसीसीआई में बड़ा पद, बोर्ड चुनाव 18 अक्टूबर को-रिपोर्ट

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत के पूर्व क्रिकेटर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी बीसीसीआई में कोई बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. भारत के पूर्व चयनकर्ता बिन्नी इस समय कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष हैं. उन्हें बीसीसीआई के आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया गया है. 18 अक्टूबर को मुंबई में बोर्ड चुनाव होने हैं और नतीजे भी उसी दिन आएंगे.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, “इससे पहले केएससीए की तरफ से संतोष मेनन बीसीसीआई एजीएम में शिरकत करते थे. लेकिन बिन्नी इस बार कर्नाटक इकाई का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे.”

रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में गांगुली के भविष्य पर सवालों के साथ, बिन्नी को एक महत्वपूर्ण भूमिका मिलने की चर्चा है. अभी कुछ भी भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी. अगले सप्ताह नामांकन दाखिल किए जाएंगे, तभी चीजें स्पष्ट हो सकती हैं.

India vs Pakistan: पाकिस्तान से क्यों हारी टीम इंडिया, हरमनप्रीत कौर ने बताई वजह

वर्तमान में बीसीसीआई सचिव जय शाह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं और कोषाध्यक्ष अरुण धूमल को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा एजीएम में राज्य निकाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया गया है. बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि वर्तमान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे.

भारतीय स्पिनरों से निपटने के लिए अफ्रीकी बल्लेबाजों ने की 2 साल तैयारी, क्लासेन ने किया खुलासा

आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर के बेटे अद्वैत मनोहर विदर्भ क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि आशीष शेलार को मुंबई क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है. बीसीसीआई के चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष की भूमिका के लिए होंगे. इन पदों पर चुनाव लड़ने के लिए 11 और 12 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करना है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एजीएम और चुनाव को लेकर गुरुवार देर रात दिल्ली में बीसीसीआई पदाधिकारियों की बैठक हुई थी.

Tags: BCCI, ICC, Sourav Ganguly

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here