[ad_1]
हाइलाइट्स
बीसीसीआई के ट्विटर पर फॉलोअर्स संख्या 19 मिलियन हुई
बोर्ड ने फैंस के साथ साझा की खुशी
दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है बीसीसीआई
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दिन ब दिन नई ऊंचाइयों पर चढ़ती जा रही है. बोर्ड ने कुछ घटे पहले ट्वीट करते हुए बताया है कि ट्विटर पर उसके फॉलोअर्स की संख्या 19 मिलियन हो गई है. इस दौरान बोर्ड ने अपने चाहने वालों का आभार भी जताया है. बोर्ड ने एक तस्वीर के साथ लिखा है, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद.’ बोर्ड द्वारा शेयर किए गए तस्वीर में हजारों फैंस एक साथ नजर आ रहे हैं.
बोर्ड द्वारा शेयर किए गए इस खास उपलब्धी पर मिला जुला विचार देखने को मिल रहा है. कुछ फैंस जहां बोर्ड के इस ट्वीट पर गलत अल्फाजों का इस्तमाल कर रहे हैं. वहीं देश के कई अन्य फैंस बोर्ड के इस खास उपलब्धी पर बधाई दे रहे हैं. एक फैंस ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘बधाई हो महानतम क्रिकेट बोर्ड.’
Congratulations greatest cricket board
— ™ (@itzShreyas07) October 7, 2022
यह भी पढ़ें- मोहम्मद रिजवान का नाम दिग्गजों की लिस्ट में हुआ शामिल, ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे क्रिकेटर बने
Good but win a wc
— Suraj (@Cricket_1807) October 7, 2022
वहीं एक अन्य फैन ने लिखा है, ‘अच्छा है लेकिन वर्ल्ड कप जीतो.’
Will unfollow if you don’t win world cup.
— Shubmoun Bill Popa (@69popa_) October 7, 2022
एक फैन ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा है, ‘वर्ल्ड कप नहीं जीतने पर अनफॉलो कर देंगे.’
Great…but win the #T20WorldCup trophy !
— Aswin Js (@_aswinjs_) October 7, 2022
बढ़िया है…लेकिन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतें!
— Karan_c53 (@DKaran18) October 7, 2022
एक फैन ने मीम्स के माध्यम से तालियां बजाते हुए स्वागत किया है.
बता दें बीसीसीआई भारत की सबसे अमीर खेल संस्था है और दुनिया में सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है. बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष देश के पूर्व क्रिकेटर एवं कप्तान सौरव गांगुली हैं. गांगुली साल 2019 में बोर्ड के अध्यक्ष बने थे. लेकिन बताया जा रहा है कि वह पद से हटने वाले हैं. बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में राज्य संघ के प्रतिनिधियों की सूची आ गई है. इसमें कई सरप्राइज नाम भी हैं. इसी सूची में शामिल व्यक्ति ही बीसीसीआई का चुनाव लड़ सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BCCI, BCCI Cricket, Indian Cricket Team, Team india
FIRST PUBLISHED : October 07, 2022, 22:53 IST
[ad_2]
Source link