[ad_1]

demo pic…
– फोटो : पीटीआई
ख़बर सुनें
विस्तार
एनसीआर में कई जगह आज तड़के शुरू हुआ हल्की बारिश का सिलसिला अभी जारी है। साथ में ठंडी हवा भी चल रही है। इस वजह से गर्मी के तेवर और ढीले पड़ गए हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज और कल दिल्ली एनसीआर के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में बृहस्पतिवार को दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा। इस कड़ी में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 31 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार मध्यम रही व नमी का स्तर 68 से 87 फीसदी रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक या दो स्थान पर हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को कई जगहों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश की संभावना बनी हुई है।
इस वजह से पारा लुढ़क कर 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश के हालात बने रहने की संभावना है।
आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर सामान्य रहेगा।
[ad_2]
Source link