[ad_1]

ऋषभ पंत, दीपक चाहर और रोहित शर्मा
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत को टी20 वर्ल्ड कप में एक और बड़ा झटका लग सकता है। जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। अब न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी चोटिल हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में खेले गए वनडे से पहले ट्रेनिंग सेशन में वह अपने टखने में चोट लगा बैठे। ऐसे में उनके बाकी बचे दो वनडे खेलने पर सस्पेंस है।
इतना ही नहीं अब उनके टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से जुड़ने पर भी खतरा मंडरा रहा है। दीपक को टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंबाय रखा गया है। बुमराह के चोटिल होने पर उनमें और मोहम्मद शमी में से किसी एक को 15 सदस्यीय स्क्वॉड में चुना जाना था। चाहर समेत चार रिजर्व खिलाड़ी 11 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाले थे। हालांकि, अब इस पर खतरा मंडरा रहा है।
पीटीआई के मुताबिक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाले चेतन साकरिया नेट बॉलर्स के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया से जुड़ गए। दोनों गुरुवार को टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए।
[ad_2]
Source link