[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत पर टूटा मुसीबतों का पहाड़
दीपक चाहर हुए चोटिल
टखना मुड़ने की आई है खबर
नई दिल्ली. आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2022 (ICC Men’s T20 World Cup 2022) के शुरू होने में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए एक और बुरी खबर निकलकर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) भी इंजरी का शिकार हो गए हैं. बताया जा रहा है दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी पहले वनडे मुकाबले से पूर्व ट्रेनिंग सत्र के दौरान उनका टखना मुड़ गया था. यही वजह थी कि वह पहले वनडे मैच में शिरकत नहीं कर पाए थे.
दीपक से पहले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के चोटिल होने से भारतीय टीम की मुसीबतें बढ़ी हुई हैं. चयनकर्ता बुमराह के विकल्प के रूप में दीपक को भी देख रहे थे. हालांकि उनके चोटिल होने से टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. दीपक की चोट कितनी गहरी है फिलहाल इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है.
यह भी पढ़ें- BCCI के ट्विटर पर फॉलोअर्स संख्या 19 मिलियन हुई, फैंस ने इस तरह किया स्वागत
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत करते हुए बताया, ‘दीपक के टखने में ट्रेनिंग सत्र के दौरान चोट आई है, लेकिन यह ज्यादा गंभीर नहीं दिख रही है. फिर भी उन्हें कुछ दिनों के लिए आराम दिया जा सकता है. ऐसे में अब टीम प्रबंधन का फैसला होगा कि उन्हें खिलाया जाए या नहीं. क्योंकि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंड बाई खिलाड़ियों की सूचि में रखा गया है.’
बता दें दीपक चाहर हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संपन्न हुए टी20 सीरीज में जबर्दस्त लय में नजर आए थे. उन्होंने युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ घातक गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. चाहर का चोटिल होना वाकई भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Deepak chahar, Icc T20 world cup, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : October 08, 2022, 00:07 IST
[ad_2]
Source link