[ad_1]

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
देश की तीसरी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर से पटरी पर लौट आई है। एक दिन पहले भैंसों के झुंड से टकराकर ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे अब ठीक कर दिया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया, हादसे में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का अगला हिस्सा और माउंटिंग ब्रैकेट क्षतिग्रस्त हुए थे, जिन्हें मुंबई सेंट्रल के कोच केयर सेंटर में ठीक कर दिया गया है। उन्होंने बताया, टक्कर से ट्रेन के महत्वपूर्ण संचालन हिस्से प्रभावित नहीं हुए थे।
[ad_2]
Source link