[ad_1]
हाइलाइट्स
भारतीय महिला टीम का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार
हरमनप्रीत कौर की टीम लगातार तीन मैच जीत चुकी है
थाईलैंड ने पाकिस्तान को हराकर किया बड़ा उलटफेर
नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप (Women’s Asia Cup) में शुक्रवार (7 अक्टूबर) को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (India w vs Pakistan w) से भिड़ेगी. हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. जीत की हैट्रिक लगा चुकी टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं और वह पाकिस्तान को पस्त करने के लिए तैयार है. भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड भी शानदार है. ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले को भी अपने नाम कर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी.
बांग्लादेश के सिलहट में खेले जाने वाले मुकाबले में भारतीय टीम मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगी. रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब की तलाश में उतरी टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ आसान जीत दर्ज करने के बाद अगले दो मैचों में नए खिलाड़ियों को आजमाए थे. या यूं कहें कि जिन्हें बैटिंग का पर्याप्त मौका नहीं मिला था उन्हें उन मुकाबलों में आजमाया गया. पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरतना चाहेगी.
यह भी पढ़ें:टी20 वर्ल्ड कप से किया गया दरकिनार.. MS Dhoni की तरह पारी खेलकर दिया जवाब
इंजीनियर से बना क्रिकेटर.. ‘नकल बॉल’ की खोज करने वाले ने 610 शिकार के साथ ली क्रिकेट से विदाई
टीम इंडिया 6 अंकों के साथ टॉप पर
भारत के 3 मैचों में 6 अंक हैं और वह प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है जबकि पाकिस्तान ने 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर दूसरे नंबर पर कब्जा किया हुआ है. भारत के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान को उस समय तगड़ा झटका लगा जब थाईलैंड जैसी मिनोज टीम ने उसे 4 विकेट से हार झेलने पर मजबूर किया. बिस्माह मारुफ की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम के सामने भारत की मुश्किल चुनौती होगी.
भारत को 10 मैचों में मिली जीत
आंकड़ों की बात करें तो, भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 में 12 बार आमने सामने हुई हैं, जिसमें टीम इंडिया को 10 मैचों में जीत मिली है वहीं पाकिस्तान के हाथ सिर्फ दो जीत लगी है. दोनों टीमें हाल में कॉमनवेल्थ गेम्स में भिड़ी थीं जहां भारत ने 8 विकेट से पाकिस्तान को हराया था. इससे पहले इसी साल वनडे वर्ल्ड कप में भी भारत ने पाकिस्तान को पटखनी दी थी.
भारत का स्क्वॉड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एस मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, डी हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव और किरण नवगिरे.
पाकिस्तान का स्क्वॉड: बिस्माह मारुफ (कप्तान), ऐमान अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, डायना बेग, कायनात इम्तियाज, मुनीबा अली, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज और तुबा हसन.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Harmanpreet kaur, Hindi Cricket News, Women Asia Cup, Women cricket
FIRST PUBLISHED : October 07, 2022, 09:28 IST
[ad_2]
Source link